IPL से भी चीन का बॉयकॉट, BCCI ने VIVO से छीनी स्पॉन्सरशिप

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने भारत और चीन के बीच बढ़ते तनाव के बीच गुरुवार को चीनी मोबाइल फोन कंपनी विवो (VIVO) के साथ इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सत्र के लिए टाइटल प्रायोजन करार निलंबित कर दिया है। वहीं इससे पहले कैट (कंफेड्रेशन ऑफ इंडियन ट्रेडर्स) द्वारा चीनी कंपनी की स्पॉन्सरशिप और आईपीएल के यूएई में आयोजन का विरोध किया गया था।

बीसीसीआई ने प्रेस विज्ञप्तिन के जरिए एक बयान भेजा, जिसमें कोई विस्तृत जानकारी नहीं दी गई और इसमें कहा गया कि विवो इस साल आईपीएल के साथ जुड़ा नहीं होगा।


प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘बीसीसीआई और विवो मोबाइल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने 2020 में इंडियन प्रीमियर लीग के लिए अपनी साझेदारी को निलंबित करने का फैसला किया है।’

Also Read- व्यापारियों ने गृह मंत्री को लिखा पत्र, ‘IPL 2020 देश से बाहर नहीं करवाने की मांग’ !

बता दें कि विवो ने 2018 से 2022 तक पांच साल के लिये 2190 करोड़ रुपये (प्रत्येक वर्ष करीब 440 करोड़ रुपये) में आईपीएल प्रायोजन अधिकार हासिल किए थे। बीसीसीआई के अपने संविधान के अनुसार नए टाइटल प्रायोजक के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू करने की संभावना है।

Also Read- भारत में होगी क्रिकेट की शुरुआत, BCCI ने जारी किया 100 पन्नों का SOP

गौरतलब है आईपीएल 2020, 19 सितंबर से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में शुरू होगा जिसे भारत में बढ़ते कोरोना मामलों के कारण विदेश में आयोजित कराना पड़ रहा है। फाइनल मुकाबला 10 नवंबर को खेला जाएगा। वहीं अभी मैचों का शेड्यूल जारी नहीं किया गया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *