दिल्ली: MCD उपचुनाव के नतीजे, 5 में से 4 वार्ड पर आगे चल रही AAP

नई दिल्लीः दिल्ली नगर निगम के पांच वार्ड पर उपचुनावों के लिए बुधवार सुबह शुरू हुई मतगणना में चार वार्ड पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।

निर्वाचन अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के मुताबिक आप के उम्मीदवार शालीमार बाग नॉर्थ, कल्याणपुरी, त्रिलोकपुरी और रोहिणी-सी वार्ड में आगे चल रहे हैं।

चौहान बांगर क्षेत्र से कांग्रेस का उम्मीदवार आगे चल रहा है। नगर निगम के पांच वार्ड के लिए 28 फरवरी को उपचुनाव हुए थे।

इनमें 50 फीसदी से अधिक मतदान हुआ था। इन पांच वार्ड में से चार आप के पास थे जबकि शालीमार बाग नॉर्थ से प्रतिनिधि भाजपा के पार्षद थे।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *