Delhi MCD By-Election Result Updates: 4 सीटों पर जीत के बाद AAP ने मनाया जश्न, कहा- हो गया..

नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम की 5 सीटों पर हुए उपचुनाव के रिजल्ट आज आ रहे हैं, इस चुनाव में आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच मुख्य मुकाबला है।

दिल्ली नगर निगम की पांच सीटों पर हुए उपचुनाव को अगले साल 2022 में होने वाले एमसीडी चुनाव के सेमीफाइनल के तौर पर भी देखा जा रहा है।

दिल्ली एमसीडी के उप-चुनाव में रोहिणी से आप उम्मीदवार रामचंद्र विजय रहे,  शालीमबार बाग से आप की प्रत्याशी सुनीता मिश्रा जीतीं।

दिल्ली: MCD उपचुनाव के नतीजे, 5 में से 4 वार्ड पर आगे चल रही AAP

ईस्ट चौहान बांगेरे से कांग्रेस प्रत्याशी चौधरी जुबैर अहमद ने जीत हासिल की है। दिल्ली एमसीडी चुनाव में चार वार्ड में जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी में खुशी की लहर है। आप कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।

इधर, आप नेता मनीष सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। वहीं, जीते के बाद आप कार्यकर्ता नारे लगा रहे हैं- हो गया काम, जय श्री राम।

दिल्ली एमसीडी के नतीजों में 4 सीटों पर आप पार्टी ने जीत दर्ज कर ली है, जबकि कांग्रेस के खाते में एक सीट आई है. लेकिन इस चुनाव में बीजेपी के हाथ खाली रह गए, उसका खाता भी नहीं खुला।

दिल्ली एमसीडी उपचुनाव के शुरुआती रुझानों में वार्ड नंबर 41-E (चौहान बांगर) में कांग्रेस 8323 वोटों से आगे चल रही है। कांग्रेस में खुशी की लहर, समर्थक मना रहे हैं जश्न।

Also Read दिल्ली सरकार ने टाटा नेक्सॉन कार के इलेक्ट्रिक संस्करण को सब्सिडी योजना से हटाया

दिल्ली के एमसीडी के उपचुनाव में वोटिंग प्रतिशत इस प्रकार रहा। सबसे ज्यादा आम आदमी पार्टी को 46.10 प्रतिशत वोट मिला,तो वहीं दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी को 27 दशमलव 29 प्रतिशत वोट प्राप्त हुआ।

तीसरे नंबर पर कांग्रेस को 21.84% वोट मिला, जबकि बहुजन समाज पार्टी को 2.50% वोट। इसी तरह निर्दलीयों को 1.6 4% वोट मिला तो नोटा पर भी 0.63% वोट रहा।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *