Delhi Riots Case: कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने दिया FIR दर्ज करने का आदेश

Delhi Riots Case:
Delhi Riots Case: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की एक अदालत ने मंगवार को दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और अन्य के खिलाफ यहां 2020 में हुए दंगों में उनकी कथित भूमिका की जांच के लिए प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है। अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट वैभव चौरसिया ने इसे ‘‘प्रथम दृष्टया’’ संज्ञेय अपराध पाया, जिसके लिए जांच की आवश्यकता है।

Read also-Royal Enfield Sale: रॉयल एनफील्ड की बिक्री में आया बंपर उछाल, मार्च में बिके कुल इतने वाहन

न्यायाधीश ने कहा, ‘‘ये स्पष्ट है कि मिश्रा कथित अपराध के समय इलाके में थे और (मामले में) आगे की जांच की आवश्यकता है।”न्यायाधीश यमुना विहार निवासी मोहम्मद इलियास की ओर से दायर याचिका पर सुनवाई कर रहे थे, जिसमें प्राथमिकी दर्ज करने की अपील की गई थी, जिसका दिल्ली पुलिस ने विरोध किया और दावा किया कि दंगों में मिश्रा की कोई भूमिका नहीं थी।

Read also-Sikandar Worldwide Collection Day 2: सिकंदर मूवी ने दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *