Royal Enfield Sale: रॉयल एनफील्ड की बिक्री में आया बंपर उछाल, मार्च में बिके कुल इतने वाहन

Royal Enfield Sale: मध्यम आकार की मोटरसाइकिल बनाने वाली कंपनी रॉयल एनफील्ड की मार्च में कुल बिक्री 34 प्रतिशत बढ़कर 1,01,021 इकाई हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह 75,551 इकाई रही थी। रॉयल एनफील्ड ने मंगलवार को बयान में कहा कि घरेलू बिक्री पिछले महीने 88,050 इकाई रही, जो मार्च 2024 की 66,044 इकाई से 33 प्रतिशत अधिक है।

Read also-Sikandar Worldwide Collection Day 2: सिकंदर मूवी ने दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर किया 100 करोड़ का आंकड़ा पार

निर्यात भी 36 प्रतिशत बढ़कर 12,971 इकाई हो गया, जबकि मार्च 2024 में यह 9,507 इकाई रहा था। कंपनी के अनुसार, वित्त वर्ष 2024-25 में उसने 10 लाख इकाई का आंकड़ा पार करते हुए अपनी अब तक की सबसे अधिक वार्षिक बिक्री दर्ज की।वित्त वर्ष 2024-25 में उसकी कुल बिक्री 10,09,900 इकाई रही जो वित्त वर्ष 2023-24 की 9,12,732 इकाई से 11 प्रतिशत अधिक है।

Read Also: SC आज करेगा 1991 के उपासना स्थल अधिनियम से संबंधित याचिका पर सुनवाई

वित्त वर्ष 2024-25 में घरेलू बिक्री 9,02,757 इकाई रही, जो वित्त वर्ष 2023-24 की 8,34,795 इकाई से आठ प्रतिशत अधिक है। निर्यात भी सालाना आधार पर 37 प्रतिशत बढ़कर 1,07,143 इकाई हो गया। रॉयल एनफील्ड के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं आयशर मोटर्स के प्रबंध निदेशक बी. गोविंदराजन ने कहा, ‘‘ यह वर्ष रॉयल एनफील्ड के लिए बेहतरीन रहा है। वार्षिक बिक्री में 10 लाख का आंकड़ा पार करना इस बात का प्रमाण है कि हमने क्या कुछ हासिल किया है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *