Delhi: रुपया में भारी गिरावट; 60 पैसे टूटकर 93.49 प्रति डॉलर के निचले स्तर पर…

Crime News: Fake note printing gang busted in Dahod, 5 accused arrested, Fake Notes, Counterfeit Dollars, Gujarat Factory, Unveiling Story, Australia Return Mastermind, Fake Dollars, Gujarat Fake Currency Factory, Australia Return Mastermind, Ahmedabad Crime, Fake Note Printing Case, SOG Action, Fake Currency Gang, Dollar Printing Racket, Vatva Area Crime, Fake Australian Dollars, Fake Dollar, Gujarat Fake Currency Factory, Australia Return Mastermind, #LatestNews, #fakenotes, #GujaratNews, #CrimeNews, #police

Delhi: रुपया शुक्रवार को कारोबार के दौरान 60 पैसे टूटकर अब तक के सबसे निचले स्तर 93.49 प्रति डॉलर पर आ गया।पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच डॉलर में मजबूती और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी से घरेलू मुद्रा दबाव में है। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की ऊंची कीमतों ने स्थानीय मुद्रा पर और दबाव डाला।घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक भावनाओं के बावजूद गिरावट थम नहीं पाई।

Read Also- Punjab: पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अगवा नवजात को बचाया, महिला गिरफ्तार

वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों के 180 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचने के आसार से भी निवेशकों की भावनाओं पर नकारात्मक असर पड़ा।अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 92.92 पर खुला। हालांकि जल्द ही और गिरावट के साथ ये 93 के स्तर से नीचे चला गया।कारोबार के दौरान ये 93.49 प्रति डॉलर के सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से 60 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

Read Also- HARYANA NEWS: कांग्रेस के 5वें विधायक को क्रॉस वोटिंग मामले में नोटिस जारी

रुपया बुधवार को 92.89 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर बंद हुआ था। विदेशी मुद्रा बाजार गुड़ी पड़वा के मौके पर गुरुवार को बंद थे। इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 99.40 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजारों ने गुरुवार की गिरावट के बाद वापसी की। सेंसेक्स 442.88 अंक या 0.60 प्रतिशत चढ़कर 74,650.12 अंक पर जबकि निफ्टी 146.65 अंक या 0.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ 23,148.80 अंक पर पहुंच गया।अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 107.8 डॉलर प्रति बैरल रहा।शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) गुरुवार को बिवकाल रहे थे और उन्होंने 7,558.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *