UTTARAKHAND: धामी मंत्रिमंडल में शामिल हुए 5 नए विधायक

uttarakhand

UTTARAKHAND: शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार हुआ, जिसमें विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह कैड़ा को शामिल किया गया। लोक भवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी के अलावा उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद रहे।UTTARAKHAND

Read Also-Punjab: पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अगवा नवजात को बचाया, महिला गिरफ्तार

नए मंत्रियों के शामिल होने के बाद राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है,पहले यह संख्या 7 थी। प्रदेश में कैबिनेट विस्तार को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। कई विधायक मंत्री पद पाने की दौड़ में थे। आखिरकार नवरात्र के दूसरे दिन इस विस्तार को किया गया, जिससे राजनीतिक समीकरणों को भी साधने की कोशिश मानी जा रही है।

Read Also-HARYANA NEWS: कांग्रेस के 5वें विधायक को क्रॉस वोटिंग मामले में नोटिस जारी

अब पांच नए मंत्रियों को शामिल किए जाने के बाद मंत्रिमंडल पूरी तरह भर गया है। मंत्रिमंडल विस्तार में गढ़वाल और कुमाऊं क्षेत्रों के बीच संतुलन के साथ ही मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया गया है, जिसे अगले वर्ष की शुरुआत में प्रस्तावित राज्य विधानसभा चुनाव से पहले अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री ने नए मंत्रियों को बधाई देते हुए कहा कि पूरी टीम मिलकर प्रदेश के विकास और जनसेवा के लिए कार्य करेगी।UTTARAKHAND

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *