Sports: नेशनल गेम्स में चमके नौकायन खिलाड़ी बलराज पंवार, स्वर्ण पदक जीतकर किया नाम रौशन

National Games:
National Games: पिछले साल चीन में एशियाई खेलों में कांस्य पदक से चूकने वाले पेरिस ओलंपियन बलराज पंवार ने बुधवार को राष्ट्रीय खेलों में पुरुषों की एकल स्कल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। हरियाणा में जन्मे पंवार ने सेना के लिए प्रतिस्पर्धा करते हुए सात मिनट और 26.68 सेकेंड में दो किलोमीटर की दूरी पूरी कर अपने स्वर्ण पदक का बचाव किया। उत्तराखंड के नवदीप सिंह (7:41.17) और महाराष्ट्र के गुरु प्रताप सिंह (8:04.01) ने रजत और कांस्य पदक जीता।

Read also-Punjab: प्रवासियों भारतीयों के निकाले जाने पर बिफरे मंत्री कुलदीप धालीवाल, PM मोदी से कर दी ये डिमांड

दो बार के राष्ट्रीय चैंपियन पंवार ने पिछले साल हांग्झोउ एशियाई खेलों में पदार्पण करते हुए चौथा नंबर हासिल किया था।पंवार ने 2023 गोवा राष्ट्रीय खेलों में 6:28.5 के समय के साथ पुरुष एकल स्कल स्वर्ण जीता था।मध्य प्रदेश को उभरती हुई नौकाचालक खुशप्रीत कौर ने 8:40.35 के समय के साथ महिला एकल स्कल में पहला स्वर्ण दिलाया।वहीं महाराष्ट्र की मृण्मयी नीलेश (8:47.65) और अंडमान और निकोबार की अमृता मिंज (8:48.18) ने क्रमशः रजत और कांस्य पदक जीता।

Read also-Delhi Elections 2025: मतदान खत्म होने के बाद EVM की गईं सील

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *