Sports News: दिवंगत पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्या मामले में गरमाई सियासत, देवेंद्र झाझडिया ने खेलमंत्री को लिखा पत्र

Sports News:

Sports News: भारतीय पैरालंपिक समिति के अध्यक्ष देवेंद्र झाझडिया ने पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या की सीबीआई जांच की मांग करते हुए खेलमंत्री मनसुख मांडविया को पत्र लिखकर कहा है कि इस घटना से देश का पैरा खेल जगत सकते में है ।चिराग त्यागी 30 मई को गाजियाबाद में साई उप-वन के समीप मृत पाए गए थे। उत्तर प्रदेश के मुरादनगर के बसंतपुर सेथली गांव के रहने वाले त्यागी राष्ट्रीय स्तर के स्वर्ण पदक विजेता थे और इस साल होने वाले पैरा एशियाई खेलों के लिये क्वालीफाई कर चुके थे।Sports News: 

Read Also: बंगाल पुलिस ने टीएमसी नेता जय प्रकाश मजूमदार को किया गिरफ्तार, घर पर अवैध कब्जा का लगा आरोप

पुलिस ने बताया कि उनकी गोली मारकर हत्या की गई और एक अन्य पैरा एथलीट यश खटिक को इस मामले में हिरासत में लिया गया है।देवेंद्र झाझडिया ने तीन जून को खेल मंत्री को लिखे पत्र में कहा,‘‘मैं उत्तर प्रदेश के क्लास टी12 (दृष्टिबाधित) पैरा एथलीट चिराग त्यागी की हत्या की ओर आपका त्वरित ध्यान आकर्षित करने के लिए पत्र लिख रहा हूं जिससे समूचा पैरा खेल जगत सकते में है।’ Sports News: 

Read Also: बॉलीवुड में शोक की लहर, मशहूर फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी का हुआ निधन

पत्र में लिखा गया,‘‘उनकी मौत से जुड़े हालात गंभीर चिंता पैदा करते हैं, जिनकी निष्पक्ष और गहन जांच होनी चाहिए। मामले की गंभीरता और न्याय-प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखने की जरूरत को देखते हुए पीसीआई आपसे विनम्र अनुरोध करती है कि आप चिराग त्यागी की हत्या की सीबीआई जांच की सिफारिश करने के लिए हस्तक्षेप करें।’’खेल मंत्रालय के एक सूत्र ने हालांकि कहा कि कानून और व्यवस्था प्रदेश का मसला है और उत्तर प्रदेश सरकार को इस पर फैसला लेना होगा। Sports News: 

सूत्र ने कहा,‘‘कानून और व्यवस्था राज्य का विषय है। खेल मंत्रालय ऐसी कोई सिफारिश नहीं कर सकता।’’पुलिस जांच में पता चला है कि दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया के दौरान चिराग त्यागी ने खटिक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।इसके बाद खटिक की पात्रता रद्द कर दी गई जिससे वो बदला लेना चाहता था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *