Delhi: डेयरी कारोबारी की हत्या मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

Delhi: 

Delhi: दक्षिण दिल्ली के फतेहपुर बेरी इलाके में एक डेयरी व्यवसायी की हत्या के मामले में वांछित गिरोह के दो शार्पशूटरों को मंगलवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।आया नगर के रहने वाले 55 साल के रतन लाल की हत्या के बाद से फरार आरोपियों को एक सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने पकड़ लिया।Delhi:

Read Also: Delhi Pollution: दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ AAP ने खोला मोर्चा, नेता आतिशी ने BJP पर लगाया गंभीर आरोप

पुलिस अभियान के दौरान अपराधियों ने पुलिस दल पर गोलीबारी की, जिसके जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी गोलीबारी की।गोलीबारी में दोनों आरोपी घायल हो गए और उन्हें काबू कर लिया गया। एक पुलिस अधिकारी बाल-बाल बच गया जब एक गोली उसकी बुलेटप्रूफ जैकेट को छूकर निकल गई।Delhi: 

Read Also: Delhi: कांग्रेस नेता सोनिया गांधी सर गंगा राम अस्पताल में भर्ती, हालात स्थिर

रतन लाल की हत्या पिछले साल 30 नवंबर को उस समय कर दी गई थी जब हमलावरों ने सुबह-सुबह डेयरी जाने के लिए घर से बाहर निकलते समय उनके घर के पास उन पर 69 गोलियां दागी थीं।पुलिस सूत्रों के अनुसार ये एक सुनियोजित हत्या थी, जिसमें हमलावरों ने हमले को अंजाम देने से पहले घंटों तक रेकी की थी।Delhi: 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *