Haryana: करनाल में किसानों का हल्ला बोल, किसान नेता चढूनी ने सरकार से की ये डिमांड

  Haryana:  
Haryana:  करनाल में भारतीय किसान यूनियन चढूनी द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया, किसान नेता गुरुनाम सिंह चढूनी की अध्यक्षता में धान खरीद के दौरान फर्जी गेट पास मामले समेत अन्य मुद्दों को लेकर किया गया जोरदार प्रदर्शन, बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे, गुरुनाम सिंह चढूनी ने धान घोटाले मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर जिला सचिवालय पहुँचकर प्रधानमंत्री औऱ मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। Haryana:  
किसान नेता गुरुनाम सिंह चढूनी ने कहा आज से हमने करनाल से ज्ञापन और प्रदर्शन करने की शुरुआत की है,पूरे हरियाणा में आगमी दिनों में प्रदर्शन किया जाएगा,उन्होंने कहा मुख्य रूप से धान घोटाला एक बड़ा मामला है, जो हरियाणा में लगभग 5 हजार करोड़ रुपए का है, उसके लिए हम ज्ञापन सौंप रहे हैं। चढूनी ने कहा ज्ञापन में एक निजी हॉस्पिटल और निजी स्कूलों की लूट है,बाहर से जो आयात बंद किया है वो मांग है।उन्होंने कहा बिज बिल, बिजली बिल समेत अन्य मागे है जिसको लेकर हमारी और से प्रदेश भर में ज्ञापन देगे। Haryana:  
चढूनी ने कहा पूरे प्रदेश में ज्ञापन देने के बाद 23 मार्च को शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस परपिपली के अंदर किसानों की एक बड़ी रैली कर उसमें आगामी आंदोलन की घोषणा की जाएगी।उन्होंने कहा अधिकारी जांच उन्ही से कराते है जिनका नाम घोटाले में होता है,उन्होंने कहा हमने धान घोटाले की सीबीआई जांच की मांग की है,चढूनी ने कहा भ्र्ष्टाचार का नंगा नाच हो रहा है।  Haryana:  

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *