दिल्ली महिला आयोग ने एक महिला को वापस दिलाई उनकी 9 महीने की बच्ची

दिल्ली। (रिपोर्ट- मोहित शर्मा) देश की राजधानी में दिल्ली महिला आयोग ने एक महिला को उसकी 9 महीने की बच्ची वापस दिलाई है। महिला का शराबी पति दूध पीने वाली छोटी सी बच्ची को उसकी मां से अलग कर उसके ससुराल हरियाणा लेकर चला गया था। जब दिल्ली महिला आयोग को इस मामले का पता चला तो उन्होंने तुरंत इस पर एक्शन लिया।

आपको बता दें, दिल्ली के कोटला मुबारकपुर की रहने वाली एक महिला का पति उसकी दूध पीने वाली छोटी सी 9 महीने की बच्ची को उसकी मां से अलग कर उसके ससुराल हरियाणा लेकर चला गया था। महिला का पति आए दिन उसके साथ शराब के नशे में मारपीट भी करता था। इस मामले की जानकारी जब दिल्ली महिला आयोग को मिली, तो उसके बाद इस पूरे मामले पर दिल्ली महिला आयोग की मेंबर फिरदोस खान ने कार्रवाई की और बच्ची को वहां से लेकर उसकी मां के हवाले किया।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले पर ट्वीट भी किया है कि पति द्वारा शराब के नशे में महिला को मारा पीटा जाता रहा और वो उसकी 9 महीने की बच्ची को छीनकर हरियाणा ले गया। दिल्ली महिला आयोग को शिकायत मिलते ही आयोग की सदस्या फिरदोस खान ने हरियाणा पुलिस की मदद से बच्ची को वापिस दिलवाया। महिला आज आयोग को धन्यवाद देने बच्ची के साथ मिलने आई थी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *