Deoria News: यूपी पुलिस को मिली बड़ी सफलता, धर्मांतरण मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Deoria News:

Deoria News: देवरिया जिले में कथित अवैध धर्मांतरण, छेड़छाड़ और साइबर अपराध के एक मामले में वांछित एक आरोपी को सोमवार को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।देवरिया के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विक्रांत वीर ने बताया कि कोतवाली पुलिस और विशेष कार्य बल (एसओजी) की संयुक्त टीम ने एक सूचना के आधार पर लखनऊ के चिनहट थाना क्षेत्र के कमता ओवरब्रिज के नीचे से उस्मान गनी नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।Deoria News

Read also-America: एक्शन में राष्ट्रपति ट्रंप, न्यूयॉर्क टाइम्स के खिलाफ मुकदमा किया दायर

एसपी ने बताया कि यह मामला सात सितंबर को देवरिया कोतवाली थाने में एक महिला की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया था।वीर ने बताया कि गनी के खिलाफ भारतीय दंड विधान, उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम और सूचना—प्रौद्योगिकी कानून की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।Deoria News

Read also- क्या आपकी स्किन भी रहती है ड्राई? जानें इसके पीछे के कारण और उपाय

उन्होंने बताया कि गनी ने खुद पर लगे आरोपों को कुबूल किया है।उन्होंने बताया कि इसी मामले में एक अन्य आरोपी गौहर अली को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि उस्मान की पत्नी और इस मामले में सह-आरोपी तरन्नुम जहां की तलाश की जा रही है।Deoria News

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *