Bihar News: बिहार और उत्तर प्रदेश के मजदूरों को लेकर डीएमके सांसद दयानिधि मारन के बयान पर रविवार को डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने एतराज जताया।तेजस्वी ने कहा कि अगर बिहार और उत्तर प्रदेश के मजदूर किसी दूसरे राज्य में काम नहीं करेंगे तो वो राज्य प्रगति नहीं कर पाएगा।दरअसल, डीएमके सांसद दयानिधि मारन ने यूपी-बिहार के हिंदी बोलने वाले लोगों को लेकर विवादित बयान दिया है। दयानिधि मारन ने शनिवार को एक कार्यक्रम में कथित तौर पर कहा कि जो लोग अंग्रेजी सीखकर यहां आते हैं, वो आईटी कंपनियों में अच्छी सैलरी पर काम करते हैं। जबकि यूपी-बिहार से हिंदी बोलने वाले लोग जब यहां आते हैं, तो तमिल सीखकर कंस्ट्रक्शन मजदूर के तौर पर काम करते हैं। वो सड़कों और शौचालयों की सफाई करते हैं।
Read also-सरकार राज्य में शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने पर ध्यान दे रही है – डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव
डीएमके पार्टी सामाजिक न्याय में विश्वास रखती है। अगर उनके दल के अगर कोई भी नेता अगर बिहारियों के बारे में कुछ बोले हैं बिहार यूपी के लोगों के लिए तो बहुत निंदा करने वाली बात है। इससे हम लोग सहमत नहीं हैं। बिहार और यूपी के लोगों को जो मजदूर हैं पूरे देश में जो है मांग उठती है लोग डिमांड करते हैं अगर वो न जाए तो उनकी जिंदगी जो है ठप हो जाएगी।”
(Source PTI)
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

