धीरेंद्र शास्त्री ने बागेश्वर धाम में हिंन्दू राष्ट्र की मनोकामना के लिए शुरु किया 7 दिन का यज्ञ

देश में इन दिनों हिंन्दू राष्ट्र का मुद्दा जोरो शोरो से चल रहा है। दरअसल कोई भारत के पहले से ही हिंदू राष्ट्र होने का दावा कर रहा है तो कोई देश को हिंदू राष्ट्र बनाने की वकालत करने वाले बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री ने अपने धाम में भारत को हिंदू राष्ट्र देश बनाने के लिए 7 दिन का यज्ञ शुरू कर दिया है। बता दें कि पहले ही दिन इस यत्र में शिरकत करने कई राजनीतिक शख्सियतें भी पहुंचे है। साथ ही नेताओं के आरोप-प्रत्यारोप, आलोचनाओं और बयानों का जबरदस्त दौर शुरू हो चुका है। दरअसल कुछ का मानना है कि देश संविधान से चले तो कुछ हिंदू राष्ट्र के पक्ष में मुखर हो रहे हैं।

बागेश्वर धाम के प्रमुख धीरेंद्र शास्त्री ने कहा है कि, “भारत ‘हिंदू राष्ट्र’ बनेगा. विदेशी भी ऐसा देश चाहते हैं जहां हम हिंदुत्व, गर्व और जातिवाद को एक तरफ रखकर कह सकें कि हम हिंदुस्तानी हैं. हम सरकार से मांग नहीं करते, अगर कोई इसका समर्थन करता है तो हम उसका स्वागत करते हैं.” बता दें कि एमपी में हिंदू राष्ट्र की हुंकार पर छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने बयान वीएचपी और बीजेपी को प्रधानमंत्री आवास पर धरने की सलाह दे डाली है और कहा है कि अगर बीजेपी और VHP को हिंदू राष्ट्र बनाना है तो दिल्ली में पीएम आवास पर धरना दें।

Read also:- 49 वीं जीएसटी काउंसिल की बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले, निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी जानकारी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिन्दू राष्ट्र को लेकर एक ट्वीट किया था. बता दें कि उन्होंने ट्वीट में लिखा कि, “भारत हिन्दू राष्ट्र था, हिन्दू राष्ट्र है और आगे भी वही रहेगा” दरअसल इससे पहले राजस्थान में 27 जनवरी को योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म को भारत का राष्ट्रीय धर्म बताने वाला बयान दिया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *