वायरल वीडियो में धोनी का खूबसूरत अंदाज, फैंस के उड़े होश

(प्रियांशी श्रीवास्तव): सोशल मीडिया में एक वीडियो सुर्खियों में बना हुआ है जो बेहद ही पंसद किया जा रहा है दरअसल वो वीडियो किसी और का नहीं बल्कि क्रिकेट जगत के महान खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी का है जिनका ये वीडियो अब तक लाखों बार देखा जा चुका हैं । बता दें कि वायरल हो रहें इस वीडियो में धोनी खूबसूरत अंदाज में थिरकते हुए दिख रहे है । इस वीडियो में धोनी टीम इंडिया के ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर बॉलीवुड सुपरस्टार शाहिद कपूर की ‘आर राजकुमार’ फिल्म के फेमस सॉन्ग ‘गंदी बात’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं।  धोनी का ये अंदाज आपने पहले कभी नहीं देखा।  तो आइए नजर डालते हैं इस वीडियो पर ..

 

Read also:वर्ल्ड पॉवर्टी क्लॉक के नए आकड़ों पर मची हलचल, सीएम केजरीवाल ने केंद्र पर साधा जमकर निशाना

अब आपको बता दे कि वीडियो के एक कार्यक्रम का है, जहां इन धुरंधरों खूब धमाल मचाया है। इसके अलावा इस कार्यक्रम से कुछ और अनदेखे वीडियोज भी वायरल हो रहे हैं, जिनमें महेंद्र सिंह धोनी के साथ उनकी पत्नी साक्षी धोनी भी मस्ती करती देखी गई हैं। क्लिप में महान खिलाड़ी धोनी ब्लैक सूट बूट पहना हुआ है, जबकि साक्षी ने ब्लैक शिमरी आउटफिट को चुना। कार्यक्रम का वीडियो सिंगर सतिंदर सरताज ने भी अपने इंस्टाग्राम हैंडल से शेयर किया है, जिसमें वो इन सभी को एक कतार बनाकर साथ झूमते हुए देखा जा सकता है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *