डोडा प्रशासन ने सैलानियों के लिए ‘जीरो डिस्चार्ज’ पर्यावरण अनुकूल शौचालय परिसर बनाएं

#DodaEcoToilets, #ZeroDischarge, #EcoFriendlyTourism, #SustainableTravel ,#CleanIndia, #GreenInitiatives, #TouristFacilities, #WasteManagement, #EnvironmentallyFriendly, #DodaTourism,

DodaEcoToilets: जम्मू कश्मीर के भद्रवाह की मशहूर स्नो डेस्टिनेशन गुलदंडा में कंटेनर आधारित शौचालय बनाए गए हैं। सैलानियों की बुनियादी जरूरतों और पर्यावरण संबंधी चिंताओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन डोडा ने जीरो डिस्चार्ज पर्यावरण अनुकूल शौचालय बनाने में विशेषज्ञता रखने वाली हैदराबाद की एक फर्म के साथ कोलैबोरेट किया है.

Read also- ट्रक चालकों ने प्रमुख मार्गों पर सेवाएं निलंबित करने का किया ऐलान

समुद्र तल से 9,555 फीट की ऊंचाई पर बने विंटर वंडरलैंड गुलदंडा में बढ़ते पर्यटन के साथ, जिला प्रशासन डोडा ने प्रसिद्ध स्नो डेस्टिनेशन पर एक सार्वजनिक सुविधा परिसर स्थापित करने के लिए शून्य अपशिष्ट पर्यावरण अनुकूल शौचालय बनाने में विशेषज्ञता रखने वाली हैदराबाद की फर्म के साथ सहयोग किया।

Read also- Bilateral Meeting: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने एस. जयशंकर संग की पहली द्विपक्षीय बैठक

कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन डीसी डोडा हरविंदर सिंह ने डीडीसी चेयरमैन डोडा धनंतर सिंह कोटवाल और एसपी भद्रवाह विनोद शर्मा के साथ किया। पिछले एक महीने से गुलदंडा सबसे ज्यादा मांग वाले स्नो डेस्टिनेशन के रूप में उभरा है। यहां हर दिन औसतन 2,000 पर्यटक आ रहे हैं..DodaEcoToilets

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *