(अजय पाल)-देश में हो रही मानसून की बारिश व बाढ़ के कारण आई फ्लू का प्रकोप तेजी से बढता जा रहा है। देश के अलग अलग राज्यों में लाखों की संख्या में मरीज Eye Flu की चपेट में आ रहे है। कुछ राज्यों में कंजक्टिवाइटिस की वजह से स्कूल को बंद कराना पडा। प्राप्त जानकारी के अनुसार आई फ्लू की चपेट में सबसे ज्यादा बच्चे आ रहे है। आई फ्लू को मेडिकल की भाषा में कंजक्टिवाइटिस कहा जाता है ।
तेजी से फैल रहे आई फ्लू के कारण लोगों को यह डर सताने लगा है कि आई फ्लू लोगों की आंखों में देखने से फैल सकता है क्या ? आँखों में इस फ्लू के होने पर आंखें लाल हो जाती है।2 .आंखों में से पानी बहने लगता है ।3. आंखों में सूजन हो सकती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते है कि आई फ्लू यानि कंजक्टिवाइटिस एक वायरस इंफेक्शन है। जो तेजी से फैलता है यह वायरस संक्रमण की वजह से तेजी से फैलता है इस वायरस के होने पर मरीज की आँखे लाल हो जाती है। आंखों में से फ्लूड निकलना , खुजली होना व आंखों में सूजन होना जैसी दिक्कतें हो सकती है।
Read also – चोरों का आतंक: चोरो ने बड़े शातिर तरीके से की चोरी,सीसीटीवी फुटेज हुआ वायरल
जानिए कैसे फैल सकता है कंजक्टिवाइटिस (आई फ्लू ) – आई फ्लू से संक्रमित व्यक्ति की आंखें देखने से दूसरे व्यक्ति को यह इंफेक्शन नहीं हो सकता है. यह कंजक्टिवाइटिस को लेकर लोगों के बीच सबसे बड़ी गलतफहमी है. आमतौर पर आई फ्लू सर्फेस से फैलता है. अगर संक्रमित व्यक्ति कहीं हाथ लगाए और उस जगह के संपर्क में आने वाला व्यक्ति अपनी आंखों पर हाथ लगा ले, तो यह वायरस तेजी से फैल सकता है . संक्रमित व्यक्ति की तौलिया, बेडशीट, तकिया या अन्य पहनने वाले कपड़ों के जरिए भी आंखों का यह संक्रमण फैल सकता है ।
जानिए कैसे बचे – कंजक्टिवाइटिस से बचने के लिए लोगों को अपने हाथों को साफ रखना होगा और आंखों को टच करने से बचना होगा।
Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

