टी20 वर्ल्ड कप पर ICC का फैसला, 2021 में भारत और 2022 में ऑस्ट्रेलिया करेगा मेजबानी

T20 World Cup:

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की बैठक में शुक्रवार को बड़ा फैसला लिया गया है। इसके तहत 2021 में होने वाला टी-20 विश्व कप भारत में आयोजित किया जाएगा जबकि इस साल कोरोना वायरस की वजह से स्थगित हुए विश्व कप का आयोजन 2022 में ऑस्ट्रेलिया में किया जाएगा। यह फैसला भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) और क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के प्रमुख द्वारा बोर्ड बैठक के दौरान वर्चुअल मंच पर हुआ।


गौरतलब है कि इस साल 18 अक्टूबर से ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी वर्ल्ड टी20 का आयोजन किया जाना था, लेकिन कोविड-19 महामारी के कारण इसे स्थगित कर दिया गया था। इसके बाद ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आयोजन को लेकर रास्ता साफ हुआ जो युनाइटेड अरब अमीरात में 19 सितंबर से शुरू होगा। इसका फाइनल 10 नवंबर को होगा।

Also Read- केरल: कोझिकोड में 191 लोगों को लेकर आ रहा एयर इंडिया का विमान क्रैश

बता दें कि बीसीसीआई को 2021 में टी20 विश्व कप की मेजबानी करनी थी और वह इसके लिए पहले से ही मन बना चुका था। दरअसल, उसे पता था कि 2022 में टी20 विश्व की मेजबानी के महज एक साल के अंदर 50 ओवरों के विश्व कप की मेजबानी आसान नहीं। ऐसे में भारत को 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप की मेजबानी मिल गई और अब उसे 2023 में वनडे वर्ल्ड कप कराने के लिए पर्याप्त समय मिल गया है।

क्या है शेड्यूल ?

भारत में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप अगले साल अक्टूबर-नवंबर में खेला जाएगा। इस टूर्नामेंट का फाइनल 14 नवंबर को तय किया गया है। ऑस्ट्रेलिया में होने वाला टी-20 वर्ल्ड कप-2022 भी अक्टूबर-नवंबर में ही खेला जाएगा, जबकि फाइनल 13 नवंबर को होगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *