अगस्त में घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या 23 प्रतिशत बढ़कर 1.24 करोड़ पर- ICRA

Domestic air– क्रेडिट रेटिंग एजेंसी इक्रा के अनुसार, भारत का घरेलू हवाई यात्री यातायात अगस्त में लगभग 23 प्रतिशत बढ़कर 1.24 करोड़ हो गया। जो अगस्त 2019 के पूर्व कोविड स्तर लगभग 1.18 करोड़ से छह प्रतिशत अधिक है।इससे पहले जुलाई माह में यातायात में लगभग 3.2 प्रतिशत की वृद्धि थी। मतलब कुल 1.21 करोड़ यात्रियों ने घरेलू मार्गों पर उड़ान भरी थी।.……..Domestic air

इक्रा ने कहा कि इसके अलावा, समीक्षाधीन महीने में तैनाती क्षमता भी अगस्त 2022 के मुकाबले 10 प्रतिशत बढ़ी है। हालांकि अगस्त-2019 के पूर्व-कोविड ​​स्तर की तुलना में एक प्रतिशत कम है।रेटिंग एजेंसी ने कहा कि पिछले वित्त वर्ष में घरेलू यात्री यातायात में तेजी से सुधार हुआ। इस वित्त वर्ष में भी ये रुझान जारी रहने की उम्मीद है। इससे घरेलू विमानन उद्योग का परिदृश्य ‘स्थिर’ है।

Read also-“वेलकम 3” में अपनी गैर-मौजूदगी पर क्या बोले अभिनेता नाना पाटेकर ?

इक्रा ने कहा कि इस साल अप्रैल से विमानन टरबाइन ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में साल-दर-साल गिरावट और अपेक्षाकृत स्थिर विदेशी मुद्रा दरों के साथ ये जारी रहने की उम्मीद है।

इक्रा के अनुसार, अमेरिकी डॉलर कमजोर होने से एटीएफ की ऊंची कीमतों के कारण वित्त वर्ष 2023 में उद्योग को लगभग 17,000-17,500 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा होने का अनुमान है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *