घसीटते हुए ले गए, हाथापाई की, हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने उखाड़े पहलवानों के तंबू 

(अजय पाल)- पीएम मोदी ने रविवार को नई संसद भवन का उद्घाटन किया। बता दे कि 28  मई को दिल्ली के जंतर मंतर से नई संसद की ओर पंचायत करने जा रहे पहलवानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। संसद भवन की और जाते समय पहलवानों व पुलिस के बीच नोकझोंक हुई। जिसके बाद पुलिस पहलवानों को घसीटते हुए अपने साथ ले गयी।वहीं पुलिस ने पहलवानों से प्रार्थना की वे देश विरोधी कुछ भी न करे।वहीं इस मामले को लेकर सियासत गरमा गयी है।

पुलिस ने उखाड़े पहलवानों के तंबू 

पहलवान संसद भवन की ओर प्रदर्शन करने के लिए निकले थे। उन्हें रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेड लगाए हुए थे। बैरिकेड हटाकर पहलवान आगे बढ रहे थे।पहलवानों को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने जंतर-मंतर से तंबू भी उखाड़ दिए। दिल्ली में संसद भवन के उद्घाटन समारोह  के कारण  दिल्ली में काफी कड़ी सुरक्षा रखी गई थी। साथ ही महापंचायत करने की भी अनुमति भी नहीं दी गई थी।

Read also: राहुल गांधी की अयोग्यता और अडानी मुद्दे पर विपक्ष ने आज काले कपड़े पहन कर प्रदर्शन किया

बृजभूषण पर लगे गंभीर आरोप

बता दे कि साक्षी मलिक, विनेश फोगाट सहित देश के कई पहलवान 23 अप्रैल से जंतर-मंतर पर धरना दे रहे थे।पहलवानों द्वारा बृजभूषण शरण सिंह पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए है। जिसके कारण पहलवान बृजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करने के लिए प्रदर्शन कर रहे थे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App                       

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *