Delhi: प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति से की मुलाकात

Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वेनेजुएला की राष्ट्रपति की आज दिल्ली में अहम मुलाकात हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हैदराबाद हाउस में वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी एलोइना रोड्रिगेज गोमेज़ का स्वागत किया। यह मुलाकात वेनेजुएला की राष्ट्रपति की भारत की पांच दिवसीय आधिकारिक यात्रा (3-7 जून 2026) के दौरान हुई है।

Read Also- Sports News: दिवंगत पैरा एथलीट चिराग त्यागी हत्या मामले में गरमाई सियासत, देवेंद्र झाझडिया ने खेलमंत्री को लिखा पत्र

दोनों नेताओं के बीच ऊर्जा सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, फार्मास्यूटिकल्स, स्वास्थ्य सेवा, परिवहन और नवीकरणीय ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर विस्तृत चर्चा हुई। भारत वेनेजुएला से तेल आयात बढ़ाने और आपूर्ति विविधीकरण पर खास फोकस कर रहा है।

Read Also- मैक्स अस्पताल में घायलों से मिली CM रेखा, मृतकों के परिजनों को मुआवजे का किया ऐलान

विदेश मंत्रालय के अनुसार, “हमारे साझेदारी को और मजबूत करने और द्विपक्षीय संबंधों को नई गति देने वाली चर्चाएं आगे जारी हैं।”यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब वैश्विक ऊर्जा बाजार में अनिश्चितता है। वेनेजुएला के साथ मजबूत संबंध भारत की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। दोनों पक्षों ने क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *