DRDO SHIELD: दुश्मन के ड्रोन और इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम के लिए नई चुनौती, जानिए कैसे काम करेगी ये तकनीक

DRDO SHIELD

DRDO SHIELD का इस्‍तेमाल कर हाई-पावर माइक्रोवेव तकनीक से इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम को निशाना बनाएगा, इस तकनीक के आने से भारत की ड्रोन और रडार के खिलाफ फाइट करने की क्षमता और मजबूत हो जाएगी …

न्‍यूज डेस्‍क, दिल्‍ली: भारत अपनी रक्षा तकनीक को तेजी से नई दिशा में ले जा रहा है। इसी कड़ी में DRDO ने SHIELD नाम के एक नए हाई-पावर माइक्रोवेव सिस्टम पर काम शुरू किया है। इसका पूरा नाम S-Band High-Power Microwave Integrated Evaluation System for Lethality and Damage है। यह तकनीक सामान्य मिसाइल या बंदूक की तरह लक्ष्य पर हमला नहीं करती, बल्कि शक्तिशाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक ऊर्जा का इस्तेमाल करके इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम पर असर डालने की क्षमता विकसित करती है। इसके लिए DRDO ने भारतीय कंपनियों से प्रस्ताव मांगे हैं और इस प्रोजेक्ट को Technology Development Fund के तहत आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रस्तावित सिस्टम में Gallium Nitride आधारित Solid-State Power Amplifier तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। DRDO SHIELD

Read Also-8th Pay Commission: इस बार भी 2.57 फिटमेंट फैक्टर हुआ तो कितनी बढ़ेगी सैलरी? समझें पूरा गणित

SHIELD की खासियत इसका हाई-पावर माइक्रोवेव सिस्टम होगा, जो S-band फ्रीक्वेंसी पर काम करेगा। प्रस्तावित सिस्टम कम समय के शक्तिशाली माइक्रोवेव पल्स भेजकर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर उनके प्रभाव का अध्ययन करेगा। इसकी डिजाइन इस तरह की जा रही है कि अलग-अलग परिस्थितियों में इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की कमजोरी और उस पर होने वाले नुकसान को मापा जा सके। सिस्टम के लिए कम से कम 3 किलोवोल्ट प्रति मीटर का peak electric field strength रखा गया है। इसका इस्तेमाल रडार, कम्युनिकेशन सिस्टम, सेंसर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की माइक्रोवेव हमले के प्रति संवेदनशीलता को समझने में किया जा सकता है।DRDO SHIELD

Read Also-USA: हवाई में अलर्ट- ट्रॉपिकल तूफ़ान जैसे हालात और भारी बारिश के लिए तैयार रहें

इस तकनीक का सबसे बड़ा असर भविष्य में ड्रोन और ड्रोन स्वॉर्म के खिलाफ देखने को मिल सकता है। आज के आधुनिक ड्रोन पूरी तरह इलेक्ट्रॉनिक्स पर निर्भर होते हैं। उनके अंदर फ्लाइट कंट्रोल, कम्युनिकेशन,

सेंसर और दूसरे इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम होते हैं। हाई-पावर माइक्रोवेव तकनीक इन इलेक्ट्रॉनिक हिस्सों को प्रभावित या नुकसान पहुंचाने की क्षमता रखती है। यही वजह है कि ऐसी तकनीक को भविष्य के काउंटर-ड्रोन और इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर सिस्टम के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। हालांकि SHIELD का मौजूदा प्रोजेक्ट मुख्य रूप से माइक्रोवेव के प्रभाव और नुकसान को जांचने के लिए एक evaluation system विकसित करने पर केंद्रित है। इससे मिलने वाली तकनीकी जानकारी आगे चलकर ज्यादा प्रभावी directed-energy और counter-drone systems विकसित करने में मदद कर सकती है।DRDO SHIELD

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *