CNG के बढ़े दामों पर राहुल ने कसा केंद्र सरकार पर तंज

राहुल गांधी ने कहा कि विज्ञान झूठ नहीं बोलता, प्रधान मंत्री बोलते हैं" | आज की ताजा खबरे, Totaltv, covid news, latest news,

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सीएनजी के दामों में इजाफे को लेकर तंज कसा है। राहुल गांधा ने शुक्रवार को केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि महंगाई का विकास जारी है, जिसके कारण अच्छे दिन देश पर भारी पड़ रहे हैं।

उन्होंने सीएनजी के दाम में बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए ट्वीट किया, की महंगाई का विकास जारी, अच्छे दिन देश पर भारी, प्रधानमंत्री की बस, मित्रों को जवाबदारी। पेट्रोल–डीजल की कीमतों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बीच दिल्ली समेत आस–पास के शहरों में गुरुवार को सीएनजी भी मंहगी हो गई। लागत बढ़ने के कारण सीएनजी की कीमतें बढ़ाई गई हैं। दिल्ली में सीएनजी और घरेलू रसोई पाइप गैस की खुदरा बिक्री करने वाली कंपनी इंद्रपस्थ गैस लिमिटेड ने गुरुवार को सीएनजी का दाम 90 पैसे प्रति किलो और रसोई गैस का दाम 1.25 रुपये प्रति घन मीटर बढ़ा दिया। राजधानी दिल्ली में सीएनजी और पीएनजी की कीमत अब 43.40 रुपये प्रति किलो से बढ़कर अब 44.30 रुपये प्रति किलो हो गई है। वहीं नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में सीएनजी की कीमत अब 50 रुपये के करीब पहुंच गई है। सीएनजी की कीमत अब दिल्ली से सटे इन शहरों में 49.98 रुपये प्रति किलो हो गई है।

 

राहुल गांधी अकसर केंद्र सरकार पर महंगाई, कोरोना मैनेजमेंट समेत अन्य चीजों पर तंज कसते रहे हैं। हाल ही में मोदी कैबिनेट में स्वास्थ्य मंत्री बदले जाने को लेकर भी राहुल गांधी ने तंज कसा था, ‘बदलाव हुआ। क्या इसका अर्थ यह है कि अब देश में वैक्सीन की कमी नहीं होगी?’ दरअसल मोदी कैबिनेट में बड़े पैमाने पर फेरबदल हुए हैं। इसके तहत डॉ. हर्षवर्धन को हटाकर अब मनसुख मांडविया को हेल्थ मिनिस्टर का जिम्मा दिया गया है।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *