कोरोना के कहर के मद्देनजर दिल्ली में बड़े समारोह और कार्यक्रमों पर जारी रहेगा प्रतिबंध !

दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण के कहर के मद्देनजर कहीं छूट तो कहीं प्रतिबंध का दौर जारी है। दिल्ली में फिलहाल बड़े समारोह और कार्यक्रम पर प्रतिबंध जारी रहेगा। राजधानी में जहां कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं वहीं डेथ रेट भी बढ़ता हुआ दिख रहा है। इसको लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

आपको बता दें, कोरोना के बढ़ते कहर के मद्देनजर दिल्ली में 30 सितंबर तक बड़े समारोह और कार्यक्रम पर प्रतिबंध जारी रहेगा । दिल्ली डिजास्टर मैनेजमेंट ऑथोरिटी ने ये आदेश जारी किया है। शादी समारोह में अधिकतम 50 और अंतिम संस्कार क्रिया में 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। इसके अलावा सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक, धार्मिक, शैक्षणिक, मनोरंजन, राजनीतिक कार्यक्रम के लिए अभी छूट नहीं मिलेगी।

दिल्ली में पिछले कुछ हफ्तों से दिल्ली में कोरोना वायरस के केस लगातार बढ़ते हुए दिखाई दे रहे हैं, वहीं डेथ रेट भी बढ़ा हुआ दिख रहा है। इस पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का कहना है कि दिल्ली में सबसे कम प्रतिशत में मौतें हो रही हैं। उन्होंने कहा कि ‘डेथ परसेंटेज के हिसाब से है। हर दिन चार-साढ़े चार हजार केसेज आ रहे हैं। उसके हिसाब से डेथ केसेज में तेजी दिख रही है. लेकिन इसकी दर 0.75% है। पूरे देश के अंदर ही यह महामारी फैली हुई है। दिल्ली में तो सबसे कम प्रतिशत में मौत हो रही है।

देश में सितंबर महीने में लगातार 90 हजार से ज्‍यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं, लेकिन सोमवार ये आंकड़ा 86 हजार के पास पहुंच गया। देश में इस समय कोरोना एक्टिव मामलों की संख्या 1003299 है। वहीं देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना संक्रमण और उससे मौत का सिलसिला जारी है। बीते रविवार के दिन दिल्ली में कोरोना के 3812 नए मामले आए थे, जबकि पिछले 6 दिनों में कोरोना के 2 सौ से ज्यादा मरीजों की मौत हो गई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.