चीन में रहस्यमयी निमोनिया के चलते अस्पताल में बढे मरीज , स्कूल किए गए बंद, क्या फिर कोरोना जैसी महामारी दे रही आहट!

(अजय पाल)Respiratory Illnesses: भारत समेत दुनियाभर के देशों में समय अफरा तफरी का माहौल मच गया।जब चीन में नई बीमारी ने दस्तक दी है।यह बीमारी खासकर बच्चों को अपना शिकार बना रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्तरी पूर्वी बीजिंग और लियाओनिंग को अस्पतालों में निमोनिया से पीड़ित बच्चों की संख्या में बढ़ती जा रही है।चीन में हालात बद से बदतर होते  जा रहा है। WHO ने इसको लेकर अलर्ट जारी कर दिया है।दुनिया को संकट में डालने वाला कोरोना चीन में पैदा हुआ था । WHO के डिसीड आउटब्रेक के अनुसार सिर्फ कोरोना ही नहीं बीते कुछ सालों में चीन में ऐसे वायरस सामने  आए जो एक महामारी बन  गए।इसलिए विश्व स्वास्थ्य संगठन चीन में फैल रहे इस बीमारी को अलर्ट है।

बीजिंग और लियाओनिंग बीमारी की चपेट में- आपको बता दे कि उत्तरी चीन में इस बीमारी का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है।बीजिंग और लियाओनिंग के अस्पतालों में इस रहस्यमयी बीमारी से प्रभावित बच्चे सबसे ज्यादा आ रहे हैं। इस रहस्यमयी निमोनिया में बच्चों को फेफड़ों में दर्द और तेज बुखार जैसी परेशानी होती है। फेफड़े में दिक्कत होने की वजह से बच्चों को इस बीमारी में सांस लेने में दिक्कत होने लगती है।

Read also-कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे: राहुल गांधी चुनाव आयोग के नोटिस का सामना करेंगे

 WHO ने जारी किया अलर्ट – आपको बता दे कि  2019 के अंत में कोविड-19 महामारी ने देश ही  नहीं दुनियाभर में हाहाकार मचाया था।कोरोनो का कारण लाखों  लोगों की मौत हो गयी थी।चीन  में कोरोना महामारी से लेकर अब तक कई वायरल फैल चुके है।चीन में जूनोटिक वायरस,रहस्यमय निमोनिया,एंटरोवायरस ,एवियन इंफ्लुएंजा.,रिफ्ट वैली बुखार भी फैल चुके है ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *