डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने महिला आरक्षण और स्कूल खोलने पर कही अहम बात !

हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने धर्मनगरी के शाहबाद उपमंडल में शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शाहबाद अनाज मंडी मैं लोगों को संबोधित किया। संबोधन के उपरांत डिप्टी सीएम ने मीडिया से बातचीत की और महिलाओं के आरक्षण को लेकर बयान दिया।

आगामी विधानसभा सत्र में महिला आरक्षण बिल आएगा !

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने बयान देते हुए कहा कि,”महिलाओं के लिए 50% आरक्षण का बिल आगामी विधानसभा सत्र में लाया जाएगा, जिसमें महिलाओं को पंचायतों जिला परिषद ब्लॉक समिति चुनाव में 50% महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे।”

Also Read: कोरोना काल- हरियाणा में किस तरह होगा स्वतंत्रता दिवस का कार्यक्रम

दुष्यंत चौटाला ने कहा कि,”उनका ईमानदारी से काम करना विपक्षियों को रास नहीं आ रहा दुखी वही लोग हैं जिनकी चोरियां जजपा भाजपा सरकार रोक रही है व व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त कर रही है । राजस्व में बड़े बदलाव जजपा भाजपा सरकार की बड़ी इच्छाशक्ति की बदौलत ही हुआ है ।”

स्कूल खोलने पर क्या बोले डिप्टी सीएम ?

उन्होंने ये भी कहा कि, सरकार डिजिटलाइजेशन की तरफ कदम बढ़ा रही है यदि संभव हुआ तो सेकेंडरी एजुकेशन में पढ़ने वाले बच्चों को सरकार स्मार्टफोन देगी। स्कूल खोलने के बारे प्रश्न का जवाब देते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि MHA व केंद्र सरकार की आगामी 1 सितंबर तक स्कूल खोलने पर रोक है यदि सरकार का कोई निर्णय आता है तो प्रदेश सरकार भी इस बारे में निर्णय ले लेगी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter  and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *