डेरेक ओ ब्रायन का निलंबन अनुचित -सांसद बिनॉय विश्वम

विपक्षी सांसदों ने गुरुवार को राज्यसभा से तृणमूल कांग्रेस सांसद डेरेक ओ’ब्रायन को निलंबित करने और सुरक्षा उल्लंघन करने वाले दो व्यक्तियों के संसद में प्रवेश को अधिकृत करने वाले बीजेपी सांसद के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने पर केंद्र की आलोचना की।

टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन को अनियंत्रित व्यवहार और सभापति के निर्देशों का उल्लंघन करने के लिए सदन से निलंबित किए जाने के बाद विपक्षी सांसदों ने विरोध जारी रखा जिससे गुरुवार को राज्यसभा की कार्यवाही लंच से पहले दो बार स्थगित की गई।

Read also – दिल्ली में 500 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई गई हरी झंडी

दोपहर को सदन की बैठक शुरू होने के तुरंत बाद सभापति जगदीप धनखड़ ने डेरेक ओ ब्रायन को कार्यवाही में बाधा डालने और अनियंत्रित व्यवहार के खिलाफ चेतावनी दी और उनका नाम भी लिया। उन्होंने ओ ब्रायन को सदन छोड़ने के लिए कहा लेकिन विपक्षी सांसद नहीं माने और इसका विरोध किया।

बिनॉय विश्वम, सांसद, सीपीआई  बिवॉय विश्वम ने कहा कि उनका निलंबन अनुचित है। ये अलोकतांत्रिक है, ये राजनीति से प्रेरित है। एक विफल सरकार संसद का कोई सम्मान नहीं कर रही है। अब ये अपने तरीके से कार्यवाही को बाधित करने की कोशिश कर रही है। ये निलंबन केवल उसी के लिए है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *