तिरूपति में ट्रेनी पशु डॉक्टरों ने दूसरे मेडिकल छात्रों के बराबर वजीफा बढ़ाने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Andhra Pradesh: Trainee veterinary doctors in Tirupati stage protest demanding increase in stipend at par with other medical students,

Andhra Pradesh: तिरुपति के श्री वेंकटेश्वर पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय के ट्रेनी डॉक्टरों ने दूसरे मेडिकल छात्रों के बराबर वजीफा बढ़ाने की मांग करते हुए बुधवार यानी की आज 5 मार्च को विश्वविद्यालय के गेट को जाम करके अपना विरोध तेज कर दिया। एक महीने से चल रही हड़ताल उनके आंदोलन के जवाब में विश्वविद्यालय अधिकारियों ने कथित तौर पर छात्रावास और मेस सुविधाएं बंद कर दी हैं, जिसके बाद से हालात और खराब हो गए हैं।

Read Also: Farmers Protest : किसानों के चंडीगढ़ कूच को देखते हुए पटियाला में बढ़ाई गई सुरक्षा

एक प्रदर्शनकारी ट्रेनी डॉक्टर ने कहा कि हमने आज विश्वविद्यालय के गेट बंद कर दिए हैं। हम वजीफा बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। इस समय हमें वजीफे के तौर पर 10,000 रुपये मिलते हैं। हम एक महीने से हड़ताल पर हैं और अब इसके कारण उन्होंने छात्रावास और मेस बंद कर दिया है। इसका मतलब है कि जब हमने इंसाफ मांगा, तो उन्होंने इस तरह का व्यवहार किया। हम अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं। हम एमबीबीएस, बीएचएमएस और बीडीएस सहित दूसरे मेडिकल पाठ्यक्रमों के समान वजीफा की मांग कर रहे हैं। हमें वजीफा बढ़ोतरी की भी जरूरत है और जब तक हमारी मांग पूरी नहीं हो जाती, हम ये हड़ताल जारी रखेंगे।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *