CM उमर अब्दुल्ला ने जमीनी हालात का जायजा लेने के लिए कुपवाड़ा का किया दौरा

Jammu: 

CM Omar Abdullah: जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में सीमा पार से हुई गोलाबारी के बाद जमीनी हालात का आकलन करने के लिए मंगलवार को कुपवाड़ा का दौरा किया।उन्होंने इस दौरान वहां के लोगों से भी बातचीत की और उनकी परेशानियों को सुना।बीते 22 अप्रैल को जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों ने 26 लोगों की हत्या कर दी थी जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे।इसके बाद भारत ने “ऑपरेशन सिंदूर” चलाया, पाकिस्तान और उसके कब्जे वाले कश्मीर में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।फिलहाल दोनों देशों के बीच सैन्य कार्रवाई रोकने को लेकर सहमति बन चुकी है।

Read also- PM मोदी आदमपुर वायु सेना केंद्र पहुंचे, जवानों से की बातचीत

जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मंगलवार को तीन आतंकवादी मारे गए।अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण कश्मीर जिले के शुकरू केलर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू किया।उन्होंने बताया कि आतंकवादियों द्वारा सुरक्षा बलों पर गोलीबारी करने के बाद तलाशी अभियान मुठभेड़ में बदल गया।सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए।

Read also- राजस्थान की डिप्टी CM दीया कुमारी ने झुंझुनू में शहीद जवान सुरेंद्र कुमार को दी श्रद्धांजलि

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *