Kerlam: अभिनेता सलीम कुमार अस्पताल में हुए भर्ती

Kerlam:

Kerlam: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता सलीम कुमार को शनिवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और उन्हें फिलहाल जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि अभिनेता की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें सुबह अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल प्रशासन ने कहा कि कुमार की स्वास्थ्य स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी बाद में जारी की जाएगी। साल 2010 में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने वाले सलीम कुमार का कुछ वर्ष पहले यकृत (लिवर) प्रतिरोपण हुआ था।Kerlam

Read Also-Business & Economy: कश्मीर में लहसुन की बंपर पैदावार से किसान खुश, पूरे भारत में बढ़ रहा है बाज़ार

फिल्मों में आने से पहले नाटक और मिमिक्री से जुड़े रहे सलीम कुमार ने 1997 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वे मलयालम सिनेमा में हास्य भूमिकाओं के लिए जाने जाते हैं। उन्हें चार बार केरल राज्य फिल्म पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। हाल में हुए केरल विधानसभा चुनाव के दौरान सलीम कुमार ने कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) का खुलकर समर्थन किया था। वे कई मौकों पर उसके नेताओं के साथ दिखाई दिए थे और वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) के नेतृत्व की आलोचना भी की थी।Kerlam

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *