झरने या नदी किनारे कहीं आप भी तो नहीं करते ऐसी गलती, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो

(दीपा पाल )-बारिश के मौसम में अक्सर लोग बीच या झरने किनारे मौसम का आनंद लेने चले जाते हैं । लेकिन कई बार लोग इन्जॉय करने के चक्कर में ऐसी गलती कर बैठते हैं । जिससे उनकी जान जाने का खतरा बन जाता हैं । इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी वायरल हो रहा हैं । जिससे देखकर आपका भी दिल दहल जायेंगा । आपको बता दे कि ये वायरल वीडियो 33 सेकेंड का हैं लेकिन यो वीडियो उन लोगों के लिए किसी सबक से कम नहीं है। जो झरने या फिर नदी किनारे रील या सेल्फी के चक्कर में खतरा मोल लेने की गलती कर बैठते हैं ।

 Read also –मल्लिकार्जुन खड़गे बोले ,राज्यसभा में माइक बंद हुआ,मेरा अपमान हुआ

आपको बता दे कि ये हैरान कर देने वाला वीडियो कर्नाटक के कोल्लूर का बताया जा रहा हैं । वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक शख्स राल के चक्कर में पानी के बहाव मे बहता नजर आ रहा हैं और पोज देता नजर आ रहा हैं । और उसके पीछे कोई एक अन्य शख्स कैमरे से रील बना रहा होता है । लेकिन ये रील एक भयानक हादसे में तब्दील हो गया हैं ।

सूत्रों का अनुसार अभी तक पानी में बहे शख्स का कोई पता नहीं चल पाया है. वहीं बचाव दल पानी में बहे शख्स की तलाश में जुटा हुआ है।फिलहाल कोल्लूर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है। देखा जाये तो अक्सर लोग झरने या नदी किनारे इस गलती को दोहराते नजर आते हैं। कई बार जानलेवा साबित होती है ।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *