कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने क्यों कहा हिरासत में मौत के मामले में यूपी बन रहा है नंबर वन ?

Mukhtar Ansari News
Mukhtar Ansari News:कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने शुक्रवार को गैंगस्टर से नेता बने मुख्तार अंसारी की मौत को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि हिरासत में मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश नंबर वन बन रहा है।सुरेंद्र राजपूत ने मुख्तार की मौत के मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।सुरेंद्र राजपूत ने सवाल उठाया कि जिस तरह से अदालत परिसर में हत्याएं हो रही हैं और अस्पतालों में आरोपितों को दूसरे अपराधी मार रहे हैं क्या यही कानून का शासन है?उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी की गुरुवार को हार्ट अटैक से मौत हो गई। जेल में मुख्तार अंसारी की तबियत बिगड़ने के बाद उसे बांदा मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।मुख्तार अंसारी की मौत के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरे राज्य में धारा 144 लगा दी है।

Read also-Mukhtar Ansari Death: Ghazipur में बाजार बंद, मुख्तार अंसारी को दफनाने से पहले भारी पुलिस बल तैनात

कांग्रेस प्रवक्ता ने ये कही बात..

कांग्रेस प्रवक्ता सुरेंद्र राजपूत ने कहा मुख्तार अंसारी की मृत्यु मामले में निश्चित तौर पर उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश में कस्टोडियल डेथ, जेलों में मौत, जेलों में गोलियां चलना ये देश में नंबर वन हो रहा है। जिस तरीके से जेल में मुन्ना बजरंगी को ठोक दिया गया। यानि गोलियों से मार दिया गया, कचहरी में हत्या हो रहीं हैं। अस्पतालों में आरोपियों को अपराधियों को ले जाते हुए दूसरे अपराधी मार दे रहे हैं और इसको भारतीय जनता पार्टी वाले कह रहे हैं कि हमारा राम राज्य चल रहा है, कानून का शासन है। क्या ये कानून का शासन है।

कल देर रात हार्ट अटैक से हुई मौत..

ढाई साल से बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात हार्ट अटैक (कार्डिया अरेस्ट) से मौत हो गई। मुख्तार को मौत से करीब तीन घंटे पहले ही इलाज के लिए मंडलीय कारागार से मेडिकल कॉलेज लाया गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *