Kurukshetra News: हरियाणा में फर्जी लेडी ASI गिरफ्तार, एक साल से फर्ज़ी वर्दी पहन घूम …

Kurukshetra News

Kurukshetra News: धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के पिहोवा उपमंडल में पुलिस की वर्दी में घूमने वाली युवती वर्दी सहित पुलिस के हत्थे चढ़ी , युवती करीब 1 साल से पुलिस की वर्दी पहन कर घूमती रही सोशल मीडिया पर उसकी पुलिस की वर्दी में कई रील भी वायरल है, फिलहाल युवती जेल की सलाखों के पीछे है।

Read also-दिल्ली में भीषण गर्मी के मद्देनजर BJP सरकार ने हीट वेव एक्शन प्लान किया जारी

कुरुक्षेत्र के पेहोवा उपमंडल में पुलिस की वर्दी में घूमने वाली युवती पुलिस के हत्थे चढ़ गई। युवती करीब 1 साल से पुलिस की वर्दी पहन कर घूमती रही। पुलिस ने उसके पास से सिपाही और ASI की वर्दी भी बरामद की। सोशल मीडिया पर उसकी पुलिस की वर्दी में कई रील भी वायरल है। फिलहाल युवती जेल की सलाखों के पीछे है। यहां तक कि आरोपी वर्दी में शहर में भी कई बार पुलिस की वर्दी दिखी पिहोवा के निकटवर्ती गांव की लड़की 2 दिन पहले लापता हो गई।

Read also-Haryana News: हरियाणा में BJP पर बिफरे रणदीप सुरजेवाला, बोले- हिसार एयरपोर्ट कांग्रेस की देन

बेटी घर नहीं पहुंची तो उसकी मां ने थाना सदर पिहोवा में उसकी मिसिंग रिपोर्ट दर्ज करवा दी। मां ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी अपनी सहेली दीवाना गांव की आंचल के साथ गई थी। आंचल हरियाणा पुलिस में सिपाही है। उन्होंने पूछा तो आंचल उनको धमकाने लगी। पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और लड़की की तलाश शुरू कर दी।
थाना सदर पिहोवा SHO जगदीश कुमार ने बताया कि पुलिस ने लड़की मां की शिकायत पर आंचल के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवती आंचल को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। वहीं पुलिस ने लापता लड़की को अंबाला से बरामद कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आंचल ने पुलिस की वर्दी कहां से खरीदी थी।
आरोपी आंचल B.SC पास है। हालांकि उसके परिजनों ने उससे कोई वास्ता नहीं रखते हैं। पुलिस की वर्दी पहनकर आंचल ने ड्यूटी करने का बहाना भी किया।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *