हरियाणा के फरीदाबाद में 13 वर्षीय लड़की से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Faridabad

हरियाणा के फरीदाबाद में 13 वर्षीय एक मासूम लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के मामले में उसके पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, छठी कक्षा की छात्रा बिहार की रहने वाली है और पिछले लगभग छह वर्ष से फरीदाबाद में अपने मामा के साथ रह रही है। Faridabad

नाबालिग के परिवार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि गुरुवार शाम पड़ोस में एक परिवार अपने बच्चे का जन्मदिन मना रहा था और जब लड़की वहां जा रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया। जब लड़की काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की थी। सड़क के उस पार स्थित एक घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर उन्होंने आरोपी को लड़की को अपने घर ले जाते हुए देखा। परिवार ने शिकायत में ये भी बताया कि वे आरोपी के घर में दाखिल हुए और तलाशी ली लेकिन लड़की नहीं मिली। Faridabad

Read Also: एशियन गेम्स ट्रायल्स के लिए 53kg वर्ग में विनेश फोगाट की एंट्री को WFI ने किया स्वीकार

उन्होंने बताया कि छत पर जाने के बाद लड़की पानी की टंकी के पास बेहोश पड़ी मिली। पुलिस ने शिकायत का हवाला देते हुए बताया कि पानी के छींटे मारने के बाद लड़की को होश आया और उसने आपबीती सुनाई। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में पल्ला थाने में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्त में आए आरोपी से पूछताछ की जा रही है। Faridabad

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *