किसान नेता राकेश टिकैत ने सलमान खान को दी नसीहत, कहा-माफी मांगें सलमान

Rakesh Tikait on Salman Khan : किसान नेता राकेश टिकैत ने सलमान खान कहा कि वे काले हिरण शिकार मामले में बिश्नोई समाज से माफी मांग लें।प्रयागराज में पीटीआई से उन्होंने कहा, “ये मामला 10-12 साल से चल रहा है। फिल्म स्टार की वजह से बिश्नोई समुदाय के लोगों को ठेस पहुंची थी। अगर माफी मांगने से यह मामला सुलझ सकता है तो ऐसा करना चाहिए।”

Read also-बांद्रा रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़, 10 लोग घायल 2 की हालत गंभीर

सलमान को मिली जान से मारने की धमकी- राकेश टिकैत ने कहा, ‘ये (काले हिरण की हत्या) से जुड़ा मामला है। सलमान खान को मंदिर जाकर माफी मांग लेनी चाहिए।”उन्होंने ये भी घटना जानबूझकर नहीं की गई हो सकती है।गौरतलब है कि सलमान खान को इससे पहले लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी मिली थी। गिरोह के संदिग्ध सदस्यों ने इस साल अप्रैल में अभिनेता के बांद्रा वाले घर के बाहर फायरिंग की थी।

राकेश टिकैत, किसान नेता- हमने कहा कि हम पंचायती सिस्टम से जुड़े हुए हैं। वहां पर बिश्नोई समाज को कोई एक ठेस पहुंची किसी के द्वारा एक फिल्म स्टार के और वो विवाद करीब 10-12 साल से चला हुआ है। अगर उसका मामला शांत होकर और सॉरी फील करके मामला शांत होता है तो ये काम कर लेना चाहिए।

Read also-गुस्सा, चुप्पी, डर ना करें नजरअंदाज… आपकी एक लापरवाही पड़ सकती है आपके बच्चे पर भारी

सवाल: तो सलमान खान ने गलती करी थी तो उसका बदला ले रहा बिश्नोई समाज?  जवाब: बिल्कुल बदला ही उसको लगाओ उनके मान-सम्मान को पर्यावरण की रक्षा करते हैं। वो जो वन्यजीव हैं उस क्षेत्र में उसकी रक्षा करते हैं। उनके क्षेत्र में या प्रतिबंधित हुए हैं उनको शक है कि उन्होंने उसका शिकार करा और उन्होंने ये भी कहा कि हमारे गांव में मंदिर है या हमारे समाज के लोग हैं उनके सामने वो सॉरी फील कर लें तो ये मामला शांत हो जाएगा कोई गलती होगी किसी से जाने-अनजाने में। वो भी कह दें कि जाने- अनजाने में कोई चीज मेरे से भूलवर्ष होता है तो सॉरी फील तो हम बस में धक्का लग जाए, पानी की छीटें लग जाए तो उसके लिए भी तो करते हैं कोई जानकर भी कर रहा है। हो गया होगा।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *