सैनी सरकार के खिलाफ कांग्रेस में किसे मिलेगी नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी ? विधायक अशोक अरोड़ा ने दी ये प्रतिक्रिया  

हरियाणा की थानेसर विधानसभा सीट से पांचवीं बार कांग्रेस विधायक बने पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि वो पांचवी बार विधानसभा पहुंचे और अब उनका एक ही उद्देश्य रहेगा कि किसी तरह थानेसर विधानसभा का और विकास किय़ा जाए। थानेसर के लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत ना आए और इलाके का सर्वांगीण विकास हो यही विजन होगा। वहीं सैनी सरकार के खिलाफ कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी किसे मिलने जा रही है इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा जिसे भी बनाया जाएगा सब सहमत होंगे।

Read Also: दिवाली पर दिल्ली के बाजारों में लौटी रौनक, बम की धमकियों और रोहिणी ब्लास्ट के बाद सुरक्षा के सख्त इंतजाम

आपको बता दें, कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने BJP सरकार को निशाने पर लेकर कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी कहते हैं कि हम सबका साथ सबका विकास करेंगे, देखते हैं वह अपनी बात पर कितना खरा उतरते हैं मेरी हमेशा यही सोच है कि मैं कुरुक्षेत्र की आवाज बनूं और कुरुक्षेत्र के लिए काम करूं।

पूर्व मंत्री सुभाष सुधा पर तंज क़सते हुए कांग्रेस विधायक अरोड़ा ने कहा कि कुछ लोग हार से हताश हो चुके हैं इसलिए ऐसी बातें करते हैं। परंतु यह कहना कि उनकी कोई मानेगा नहीं, इस पर अशोक अरोड़ा ने कहा कि उनको विधायक के प्रोटोकॉल का ज्ञान होना चाहिए। वहीं कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष के मुद्दे पर अशोक अरोड़ा ने कहा कि सभी विधायकों की बैठक हुई थी, जिसमें सभी 37 के 37 विधायकों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास करके ऑब्जर्वर को दे दिया है और अब हाईकमान जिसको भी नेता प्रतिपक्ष बनाए हम सब उस निर्णय पर सहमत होंगे।

Read Also: CYCLONE: ओडिशा में चक्रवात तूफान से मचा हाहाकार, सेना ने शुरू किया राहत एवं बचाव कार्य

प्रदेश में कांग्रेस का संगठन नहीं होने पर अशोक अरोड़ा ने कहा कि निश्चित रूप से चुनाव में संगठन की कमी खली। अब जहां हार पर मंथन होगा, वहां संगठन पर भी चर्चा होगी। थानेसर विधानसभा क्षेत्र को लेकर अशोक अरोड़ा ने कहा कि मेरा  एक ही विजन है धार्मिक नगरी थानेसर को योजनाबद्ध तरीके से विकसित करूं और साथ ही गीता जयंती उत्सव को धार्मिक दृष्टि से मनाना चाहिए और उपदेशों का पालन करना चाहिए।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *