FIFA Rankings: भारतीय महिला टीम फीफा रैंकिंग में 63वें स्थान पर पहुंची

FIFA Rankings:

FIFA Rankings: थाईलैंड पर ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय महिला फुटबॉल टीम फीफा की नवीनतम रैंकिंग में सात स्थान की छलांग लगाकर 63वें स्थान पर पहुंच गई।इस जीत से टीम ने इतिहास रचते हुए एएफसी महिला एशियाई कप में जगह भी बनाई। यह भारतीय महिला टीम की लगभग दो वर्षों में सर्वोच्च रैंकिंग है। टीम पिछली बार 21 अगस्त 2023 को 61वें स्थान पर थी।FIFA Rankings

Read also- दिल्ली में फिर बढ़ा यमुना का जलस्तर, 204 मीटर के करीब पहुंचा पानी

भारत ने क्वालीफायर के अंतिम मैच में अपने से बेहतर रैंकिंग वाले थाईलैंड को 2-1 से हराकर पहली बार क्वालीफिकेशन के माध्यम से महाद्वीपीय टूर्नामेंट में जगह बनाई।टीम में कोविड-19 के प्रकोप के कारण टीम को स्वदेश में आयोजित एशियाई कप के पिछले सत्र से हटने के लिए मजबूर होना पड़ा था।FIFA Rankings

Read also-राष्ट्रीय जनजातीय महोत्सव में शामिल हुए CM अब्दुल्ला, आमजन से की ये अपील

भारत ने अपने क्वालीफिकेशन अभियान की शुरुआत मंगोलिया को 13-0 से हराकर की और फिर तिमोर-लेस्ते (4-0) और इराक (5-0) पर शानदार जीत दर्ज की। इसके बाद मिडफील्डर संगीता बासफोर ने दो गोल दागकर भारत को लगभग नॉकआउट जैसे मुकाबले में थाईलैंड पर 2-1 से यादगार जीत दिलाई।FIFA Rankings

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *