FIFA World Cup: केरलवासियों पर पर चढ़ा फीफा वर्ल्ड कप का खुमार, सरकार ने विश्व कप फाइनल के लिए अवकाश किया घोषित

FIFA World Cup:

FIFA World Cup:  केरल के सामान्य शिक्षा विभाग ने फीफा विश्व कप फाइनल के कारण सोमवार को राज्य के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। अधिकारियों ने रविवार को ये जानकारी दी।अधिकारियों ने बताया कि ये निर्णय उन छात्रों के अनुरोध पर विचार करने के बाद लिया गया, जो फुटबॉल के प्रशंसक हैं और रविवार रात होने वाला विश्व कप फाइनल देखना चाहते हैं। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ये अवकाश सामान्य शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों पर लागू होगा। FIFA World Cup: 

Read Also- अंतरिक्ष में बना इतिहास: भारत के पहले प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट की आज हुई सफल लॉन्चिंग

सामान्य शिक्षा मंत्री एन. शमसुद्दीन ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के माध्यम से अवकाश की घोषणा की।मंत्री ने लिखा, ‘‘बच्चों अब खुश हो?’’ उन्होंने कहा, ‘‘ फुटबॉल प्रेमी छात्रों के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए केरल सामान्य शिक्षा विभाग ने फीफा विश्व कप फाइनल के मद्देनजर सोमवार (20 जुलाई) को विभाग के अंतर्गत आने वाले सभी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। ये फाइनल आज आधी रात के बाद खेला जाएगा।’’FIFA World Cup: 

Read Also- USA: सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर एंड्रयू और ट्रिस्टन रेप और सेक्स ट्रैफिकिंग केस में गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला

इससे पहले, सीपीआई (एम) नेता और केरल के पूर्व शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने राज्य सरकार से रविवार देर रात अर्जेंटीना और स्पेन के बीच फीफा विश्व कप फाइनल को ध्यान में रखते हुए सोमवार को सभी स्कूलों में छुट्टी घोषित करने का आग्रह किया था।शिवनकुट्टी ने कहा कि देर रात शुरू होने वाला फाइनल मुकाबला सोमवार सुबह तक चल सकता है, जिससे छात्रों के लिए समय पर स्कूल पहुंचना मुश्किल हो सकता है।FIFA World Cup: 

उन्होंने यह भी सुझाव दिया था कि छुट्टी के कारण पठन-पाठन को होने वाले नुकसान की भरपाई किसी ऐसे शनिवार को कक्षाएं आयोजित कर की जा सकती है, जब सामान्य रूप से अवकाश होता है।कई यूडीएफ नेताओं ने भी इसी तरह सोमवार को अवकाश घोषित करने की मांग की थी।सामान्य शिक्षा मंत्री एन. शमसुद्दीन, उच्च शिक्षा मंत्री रोजी एम. जॉन और खेल मंत्री ओ. जे. जनीश भी फुटबॉल के प्रति अपनी रुचि के लिए जाने जाते हैं और फीफा विश्व कप के दौरान अपनी पसंदीदा टीमों के समर्थन में सोशल मीडिया पर नियमित रूप से पोस्ट करते रहे हैं। FIFA World Cup:

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates, Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *