Bollywood: अभिनेत्री जेनिफर विंगेट ने बिजनेसमैन विलियम इश्माएल से शादी कर ली है। बेहद’ और ‘सरस्वतीचंद्र’ जैसे टीवी धारावाहिकों के लिए मशहूर इस जेनिफर ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो पोस्ट करके ये खबर शेयर की। पोस्ट में जिसमें कई तस्वीरें थीं।पोस्ट में अपलोड एक वीडियो की एक स्लाइड में लिखा था, “देवियों और सज्जनों, क्या आप खड़े होंगे? आधिकारिक तौर पर आपको अपने पति विल से मिलवा रही हूं।Bollywood
सोशल मीडिया में वायरल हुआ पोस्ट
इसके बाद एक और स्लाइड आई जिसमें अंगूठियों की तस्वीर थी और उस पर “जस्ट मैरिड” (अभी-अभी शादी हुई) लिखा था। जेनिफर विंगेट ने सफेद ऑफ-शोल्डर कोर्सेट ड्रेस पहनी थी और विलियम इश्माएल ने सफेद वेस्टकोट के साथ नीला सूट पहना था। कैप्शन में लिखा था, “और आखिरकार हमारे सितारे मिल गए! @williamishmael Bollywood
तलाक के 12 साल बाद एक्ट्रेस ने रचाई शादी
जेनिफर की पहले अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से शादी हुई थी। दोनों ने 2012 में शादी की थी, लेकिन 2014 में तलाक की घोषणा कर दी थी।जेनिफर 2024 में “रायसिंघानी वर्सेस रायसिंघानी” में नजर आई थीं। इस सीरीज में वे करण वाही और रीम शेख के साथ थीं।इसे अनिरुद्ध राजदेरकर और भावना श्रेष्ठ ने बनाया था। Bollywood
