Film: सुपरस्टार सलमान खान डायरेक्टर ए. आर. मुरुगादॉस के साथ करेंगे अपनी अगली फीचर फिल्म

Film: Superstar Salman Khan Director A. R. Will do his next feature film with Murugadoss, bollywood, salman khan news in hindi

Film: सुपरस्टार सलमान खान ने मंगलवार 12 मार्च को अपनी नई फीचर फिल्म की घोषणा की, जिसे फिल्म निर्माता ए. आर. मुरुगादॉस डायरेक्ट करेंगे। साजिद नाडियाडवाला के नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले ये फिल्म बनाई जाएगी। माना जा रहा है कि ये फिल्म 2025 में ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है।

Read Also: Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट आप नेता संजय सिंह की जमानत याचिका पर 19 मार्च को करेगा सुनवाई

सलमान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर पोस्ट कर कहा, एक बहुत ही रोमांचक फिल्म के लिए असाधारण प्रतिभाशाली, ए.आर.मुरुगादॉस और मेरे दोस्त, साजिद नाडियाडवाला के साथ जुड़कर खुशी हुई। ये सहयोग खास है और मैं आपके प्यार और आशीर्वाद के साथ इस यात्रा की प्रतीक्षा कर रहा हूं। ईद 2025 रिलीज हो रही है।

Read Also: Fly91: केंद्रीय मंत्री ने किया रीजनल एयरलाइन फ्लाई91 का उद्घाटन, 18 मार्च से शुरू होंगी कॉमर्शियल प्लाइट


मुरुगादॉस को ‘गजनी’, ‘थुप्पक्की’, ‘हॉलीडे ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ और ‘सरकार’ जैसी तमिल और हिंदी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इससे पहले उन्होंने सलमान की 2014 में आई फिल्म “जय हो” की कहानी लिखी थी, जो मुरुगादॉस की तेलुगु हिट “स्टालिन” की रीमेक थी। सलमान को पिछली बार उनकी “टाइगर” सीरीज के तीसरे सीक्वल “टाइगर थ्री” में देखा गया था।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *