वित्त मंत्री सीतारमण की भारतीयों को सलाह, बोली- लोग AI का इस्तेमाल करना सीखें

Nirmala Sitharaman News:

Nirmala Sitharaman News: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) की जरूरत पर जोर देते हुए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि सरकार चाहती है कि लोग एआई का इस्तेमाल सीखें।

Read also-Jharkhand: बोकारो में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, सर्च ऑपरेशन के दौरान गोला-बारूद बरामद

केंद्रीय वित्त मंत्री ने कही ये बात- केंद्रीय बजट 2025-26 में शिक्षा के क्षेत्र में कुछ बड़ी घोषणाएं की गई हैं। इनमें पांच नए आईआईटी में 6,500 से ज्यादा छात्रों के लिए बुनियादी ढांचे का विस्तार, 10,000 नई मेडिकल सीट के अलावा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को प्रोत्साहन देना भी शामिल था।विजय जोशी के साथ खास बातचीत में केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हमने एआई में उत्कृष्टता के लिए तीन केंद्र बनाने का ऐलान किया है।

AI से मिल रही मदद – एआई (AI ) के ये केंद्र कुछ खास क्षेत्रों के लिए काम करेंगे। मसलन कृषि, स्वास्थ्य और शहरों के विकास में। अब शिक्षा के क्षेत्र में भी एआई का इस्तेमाल करने का ऐलान किया गया है। जिन क्षेत्रों की हमने पहचान की है, उन्हें एआई से काफी मदद मिल रही है। अब हम एआई का इस्तेमाल कौशल विकास के लिए भी कर रहे हैं।

Read also-दिल्ली चुनाव में PM मोदी की हुंकार, AAP पर बोले- मतदान से पहले झाड़ू के तिनके बिखर रहे

AI पर दिया बड़ा बयान-  उन्होंने कहा, “हम चाहते हैं कि लोग एआई का इस्तेमाल करना सीखें। इसके लिए हमने पहले भी कार्यक्रम शुरू किया है। और अब इस बजट में भी प्रावधान हैं। देश के पांच हिस्सों में केंद्र और स्पोक मॉडल होंगे। ये कौशल विकास का एमएसएमई क्लस्टर हो सकता है। केंद्रों में कौशल विकास के विदेशी स्कूल होंगे जो काफी अच्छे होंगे।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *