रायुपर में बिजली कंपनी की स्टोरेज फैसिलिटी में लगी भीषण आग, कई ट्रांसफार्मर जलकर खाक

Chhattisgarh News

Chhattisgarh News:छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की स्टोरेज फैसिलिटी में शुक्रवार को भीषण आग लग गई, जिससे परिसर में रखे कई ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गए।हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।आग की लपटों को बुझाने के लिए 10 से ज्यादा फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं। साथ ही अतिरिक्त फायर टेंडरों को बुलाया गया है।दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं।स्टोरेज फैसिलिटी के बगल में 132 केवी बिजली सबस्टेशन है। दमकलकर्मी आग को वहां तक फैलने से रोकने की कोशिश में लगे हैं क्योंकि इसे शहर के कुछ हिस्सों में बिजली सप्लाई प्रभावित हो सकती है।

Read also-लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र में किये बड़े वायदे- जानें घोषणापत्र की बड़ी बातें

छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की स्टोरेज फैसिलिटी में शुक्रवार को भीषण आग लग गई, जिससे परिसर में रखे कई ट्रांसफार्मर जलकर खाक हो गए।हालांकि, घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।आग की लपटों को बुझाने के लिए 10 से ज्यादा फायर टेंडर मौके पर मौजूद हैं। साथ ही अतिरिक्त फायर टेंडरों को बुलाया गया है।

दमकलकर्मी आग बुझाने में जुटे हैं।स्टोरेज फैसिलिटी के बगल में 132 केवी बिजली सबस्टेशन है। दमकलकर्मी आग को वहां तक फैलने से रोकने की कोशिश में लगे हैं क्योंकि इसे शहर के कुछ हिस्सों में बिजली सप्लाई प्रभावित हो सकती है।जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।इस घटना पर छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, “निश्चित रूप से एक बड़ी घटना है। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े डिपो में जहां ट्रांसफार्मर रखे जाते हैं, वहां आग लग गई। आग लगने के बाद हमारे विधायक तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की। सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन घटना निश्चित रूप से दुर्भाग्यपूर्ण है।”

बृजमोहन अग्रवाल, कैबिनेट मंत्री, छत्तीसगढ़:

निश्चित रूप से एक बड़ी घटना है। छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े डिपो में जहां ट्रांसफार्मर रखे जाते हैं, वहां आग लग गई। आग लगने के बाद हमारे विधायक तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की। सौभाग्य से कोई हताहत नहीं हुआ। लेकिन घटना निश्चित रूप से दुर्भाग्यपूर्ण है।”

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *