बॉलीवुड मूवी के दीवाने हो जाएं तैयार, 2023 में रिलीज़ होने वाली फिल्म एनिमल का फर्स्ट लुक आया सामने

Ranbir kapoor animal look, बॉलीवुड मूवी के दीवाने हो जाएं तैयार, 2023 में .......

नए साल पर बॉलीवुड में कई फ़िल्में रिलीज़ होने के कगार पर है तो कुछ के ट्रेलर भी रिलीज़ हुए हैं। रणवीर कपूर की फिल्म एनिमल का फर्स्ट लुक शेयर कर दिया गया है। फिल्म को संदीप रेड्डी ने डायरेक्ट किया है। वहीं इस फिल्म के डायरेक्टर ने सोशल मीडिया पर ठीक रात के 12 फिल्म का पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में रणवीर कपूर का वायलेंट लुक नज़र आ रहा है। जो बेहद सुर्ख़ियों में है।

बता दें की नए साल के मौके पर रणवीर कपूर की फिल्म एनिमल का फर्स्ट लुक एनिमल का पोस्टर डायरेक्टर रिलीज़ किया है। वहीं टी सीरीज़ ने एनिमल का फर्स्ट लुक अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से भी शेयर किया गया है। फिल्म के पोस्टर में रणवीर कपूर खून से सने हुए नज़र आ रहे है। पोस्टर जारी करते हुए टी सीरीज ने लिखा- ‘2023 में तैयार रहें, यह एनिमल का साल है।’

फिल्म की लीड एक्ट्रेस रश्मिका मदना ने अपने सोशल मिडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर शेयर किया है और नोट में लिखा है की ‘एनिमल का फर्स्ट लुक सामने रिवील हो गया है। फिल्म का हिस्सा होकर मैं बेहद एक्साइटेड हूं। आप भी देखिए।’

फिल्म का पोस्टर जारी होते ही फैंस ने भी अलग-अलग रिएक्शन देना शुरू कर दिया है। किसी ने फिल्म के लुक के लिए रणवीर कपूर की तारीफ की है तो किसी ने साऊथ के हीरो का लुक कॉपी लुक बताया है।

Read more: गैलेक्सी अपार्टमेंट के बाहर सलमान खान के फैंस पर पुलिस ने बरसाई लाठियां

बता दें कि फिल्म एनिमल का डायरेक्शन और राइटिंग संदीप रेड्डी वांगा ने की है। फिल्म 11 अगस्त 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। वहीं फिल्म को 5 भाषाओं में रिलीज़ किया जायेगा। इस फिल्म में रणवीर कपूर का काफी अलग लुक है। वहीं इस फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल ने भी मुख्य भूमिका निभाई है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *