कोलकाता में G20 की पहली बैठक आज से, डिजिटल वित्तीय समावेशन पर होगा फोकस

G20 Financial Inclusion, कोलकाता में G20 की पहली बैठक आज से, डिजिटल ......

( अमन पांडेय) पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में 9 जनवरी यानी आज से 11 जनवरी तक जी 20 की बैठक शुरु हो रही है। तीन दिन तक चलने वाली इस बैठक में वैश्विक साझेदारी को बढ़ाने पर चर्चा होगी। बता दें की ममता सरकार ने बैठक के लिए पूरा शहर को सजा दिया है। बैठक में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों को राज्य के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा। रविवार को विदेश मंत्रालय में सलाहकार चंचल सरकार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि जी 20 इंडिया के फाइनेंस ट्रैक के तहत वित्तीय समावेशन पर वैश्विक साझेदारी (GPFI) की वर्किंग ग्रुप की कोलकाता देश में यह पहली बैठक है। इसमें डिजिटल वित्तीय समावेशन, प्रदूषण लागत और एसएम वित्त उपलब्धता के सिद्धांतों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

बैठक में शामिल होने के लिए देशों के प्रतिनिधि कोलकाता पहुंच चुके हैं। मेहमानों के स्वागत के लिए एयरपोर्ट से लेकर आयोजन स्थल तक जी 20 के विशेष फ्लेक्स व पोस्टर लगाए गए है। न्यू टाउन के विव्श्र बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में शुरू होने जा रही बैठक में भारत  समेत 19 देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। यूरोपीय  संघ के प्रतिनिधि शामिल होंगे । यूरोपीय संघ के प्रतिनिधि भी इस सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस बैठक में विभिन्न देशों के करीब 60-70 प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनके अलावा एसएमएस, केंद्रीय वित्त मंत्रालय , नाबार्ड व विभिन्न बैंकों व वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधि भी बैठक में शामिल होंगे।

Read also: कोहरे के चलते लखनऊ- आगरा एक्सप्रेसवें से गिरी बस, मौके पर हुई 3 लोगों की मौत

इसके अलावा प्रतिनिधियों की बंगाल की संस्कृति से परिचय कराने के लिए विक्टोरिया मेमोरियल से लेकर इंडियन म्यूजियम, हावड़ा ब्रिज, ठाकुरबाड़ी, मदर हाउस, अलीपुर जेल म्यूजियम, इको पार्क , प्रिंसेप घाट समेत प्रमुख दर्शनीय स्थलों को सजाया गया है। पिछले साल दिसंबर में आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा ने बताया कि G20 की कमान संभालने के बाद भारत इस सम्मेलन में दुनिया के उभरते और शक्तिशाली देशों के सामने अपने प्राचीन और प्रभावशाली ज्ञान योग और आयुष चिकित्सा पद्धति को प्रभावशाली ढंग  से प्रस्तुत करेगा।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *