तमिलनाडु में बाढ़ से बिगड़े हालात, डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन ने किया कंट्रोल सेंटर का दौरा

Tamil Nadu Rain:

Tamil Nadu Rain: तमिलनाडु के उप-मुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने मंगलवार को मौसम विभाग की जारी बारिश की भविष्यवाणी के मद्देनजर कमांड और कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया।चेन्नई और आस-पास के इलाकों में रात भर बारिश हुई। मौसम विभाग ने मंगलवार को कहा कि कम दबाव का क्षेत्र जल्द ही अच्छी तरह से असर होने की संभावना है। तमिलनाडु के कई इलाकों में भारी बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है।

Read also-भारत रत्न एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें याद कर PM मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

 17 अक्टूबर तक भारी बारिश की संभावना-  बारिश की वजह से कई जगहों पर जाम लग गया और पानी भरने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।सोमवार रात से चेन्नई और दूसरे इलाकों में रुक-रुक कर बारिश जारी है।मौसम विभाग ने 17 अक्टूबर तक तमिलनाडु के उत्तरी तटीय जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई है।तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने सोमवार को हालातों से निपटने के लिए तैयारियों का जायजा लिया।मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और तमिलनाडु आपदा प्रतिक्रिया बल को उन इलाकों में पहले से तैनात किया जाए, जो प्रभावित हो सकते हैं।

Read also-Haryana: त्योहार के मौसम में बढ़े सब्जियों के दाम, आम आदमी की जेब पर पड़ रहा असर

IMD ने जारी किया अलर्ट  – आईएमडी की वरिष्ठ वैज्ञानिक सोमा सेन रॉय ने सोमवार को कहा कि आने वाले दिनों में  तमिलनाडु,केरल, रायलसीमा और आंध्र प्रदेश में 20 सेंटीमीटर तक बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।मौसम विभाग ने 14 से 17 अक्टूबर तक आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है ।

 

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter   

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *