Sports: पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी अनूप श्रीधर का बढ़ा कद, सिंगापुर ने अतिरिक्त कोच किया नियुक्त

Anoop Shridhar News: भारत के पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी अनूप श्रीधर को सोमवार को सिंगापुर बैडमिंटन संघ (एसबीए) ने एकल कोच नियुक्त किया, जिन्होंने देश के लिए एशियाई चैंपियनिशप में कांस्य पदक जीता था। हालांकि दक्षिण कोरिया के किम जि ह्यून एसबीए की पुरुष और महिला टीम के मुख्य कोच बने रहेंगे।एसबीए के उपाध्यक्ष प्रोफेसर डेविड टैन ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘‘अभी उनके शुरूआत करने की तारीख तय नहीं है क्योंकि ये उनके काम के लिए वीजा मंजूरी पर निर्भर रहेगा। हम निश्चित रूप से चाहते हैं कि अनूप जल्द से जल्द टीम से जुड़ जायें।’’

Read also-Bigg Boss18: बिग बॉस में Rajat Dalal ने खूब लूटी लाइमलाईट, ट्राफी न जीत पाने का रहा मलाल

उन्होंने कहा, ‘‘मैं सिर्फ यही कह सकता हूं कि उनका ये अनुबंध कम समय का नहीं है और इसकी सभी शर्तें गोपनीय हैं।’’टैन ने उन मीडिया रिपोर्ट को भी खारिज कर दिया कि तीन अंतरराष्ट्रीय खिताब और राष्ट्रमंडल खेलों की मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाले 41 साल के श्रीधर पुरुष एकल टीम के मुख्य कोच होंगे।उन्होंने कहा, ‘‘एसबीए निश्चित रूप से अनूप श्रीधर को एकल कोच के तौर पर नियुक्त कर रहा है, लेकिन ये पुरुष एकल मुख्य कोच पद के लिए नहीं है, जैसा कि भारत में मीडिया में और इंडिया ओपन में कमेंटरी के दौरान जिक्र किया गया था।’’

Read also-कोलकाता के रबर गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 18 गाड़ियां

श्रीधर 2006 और 2008 में भारतीय थॉमस कप टीम के कप्तान थे। उन्होंने 2008 बीजिंग ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। वो 2005 और 2008 के बीच भारत के शीर्ष रैंकिंग के पुरुष एकल खिलाड़ी थे।2015 में प्रतिस्पर्धी बैडमिंटन से संन्यास लेने के बाद श्रीधर भारतीय बैडमिंटन में कुछ बड़े खिलाड़ियों को कोचिंग देने में व्यस्त रहे, जिसमें दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधू के अलावा लक्ष्य सेन भी शामिल हैं।

Top Hindi NewsLatest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi FacebookDelhi twitter and Also Haryana FacebookHaryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *