कोलकाता के रबर गोदाम में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल की 18 गाड़ियां

Kolkata News:

Kolkata News: कोलकाता के पार्क सर्कस उप-नगरीय रेलवे स्टेशन से सटे रबर गोदाम में सोमवार को आग लग गई।अधिकारियों ने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाके में मौजूद गोदाम में दोपहर करीब 3.21 बजे आग लग गई, जिससे इलाके में धुएं की मोटी परत छा गई।अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए दमकल की 18 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।

Read also-Crime: शेरोन हत्याकांड से केरल में गरमाई सियासत, न्यायालय का फैसला सुन परिजनो की आँख से निकले आसूं

पूर्वी रेलवे के सूत्रों ने कहा कि आग के कारण बालीगंज-पार्क सर्कस-सर गुरुदास हॉल्ट-कांकुरगाछी कॉर्ड लाइन पर उप-नगरीय ट्रेन सेवाएं आंशिक रूप से प्रभावित हुईं, और सुरक्षा उपाय के रूप में पार्क सर्कस स्टेशन पर ओवरहेड बिजली की सप्लाई दोपहर 3.44 बजे से काट दी गई है।हालांकि, सियालदह दक्षिण खंड पर ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से जारी हैं।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *