पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली हॉकी टीम को किया सम्मानित

Hockey Team :

Hockey Team :ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने इस महीने की शुरुआत में पेरिस में ओलंपिक खेलों में लगातार दूसरा ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कुछ सदस्यों को गुरुवार को यहां सम्मानित किया।पेरिस ओलंपिक में भारत ने एक गोल से पिछड़ने के बाद वापसी करते हुए स्पेन को 2-1 से हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता था।पटनायक की अगुवाई वाली ओडिशा की पिछली सरकार ने भारतीय हॉकी को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभाई थी। ओडिशा 2018 से राष्ट्रीय पुरुष और महिला टीमों को प्रायोजित कर रहा है। पटनायक ने उम्मीद जताई की भारतीय टीम 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक खेलों में गोल्ड मेडल जीतेगी।

Read also-कठुआ में सुमन वर्मा का जोरदार स्वागत, यूरोप की सबसे ऊंची चोटी पर फहराया तिरंगा

Read Also: 10 लाख मील प्रति घंटा की रफ्तार से आकाशगंगा से भाग रहा है ये रहस्यमयी पिंड, NASA के वैज्ञानिक भी हैरान

हॉकी टीम ने सीएम पर दिया बड़ा बयान – पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने खिलाड़ियों को शॉल और कोणार्क चक्र को दर्शाती चांदी की नक्काशी भेंट की। हॉकी टीम ने पूर्व सीएम को साइन वाली जर्सी भेंट की। हाकी के खिलाड़ियों नवीन पटनायक को हॉकी का समर्थन करने के लिए धन्यवाद दिया और कहा जब खेल को इसकी सबसे अधिक आवश्यकता थी. जब हॉकी के लिए कोई स्पोंसर नहीं था, तब ओडिशा सरकार आगे आई और हॉकी के लिए इतनी बड़ी स्पोंसरशिप दी।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *