हेरा फेरी 3 के साथ और दो फिल्मों में नजर आएगी ये जोड़ी

bollywood news, हेरा फेरी 3 के साथ और दो फिल्मों में नजर आएगी ये जोडी...

अमन पांडेय :  फिल्म हेरा फेरी वाली दमदार कॉमेडी तीन एक्टर की जोड़ी भला कोई कैसे भूल सकता है। जिसमें अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी को साथ में इमेजिन करके ही कितने बॉलीवुड फैन्स के चेहरे पर मुस्कराहट आ जाती है। लोगों को इस बात की पूरी उम्मीद थी कि हेरा फेरी 3 में एक बार फिर ये आइकॉनिक जोड़ी कॉमेडी का धमाका लेकर आएगी। लेकिन खबर आई है कि अक्षय हेरा फेरी में काम नहीं करेगे।                                  bollywood news

अक्षय ने खुद एक इवेंट पर ये बात कही थी और कहा कि वो इस फ्रेंचाइजी से अलग हो रहे हैं। ये सुनकर फैन्स का दिल टूट गया और अक्षय के फैन्स ने ट्विटर पर ट्रेंड करवाना शुरु कर दिया कि अक्षय नहीं तो हेरा फेरी 3 नहीं।

इसके कुछ दिनों बाद पॉजिटिव खबरें आनी शुरु हुई और रिपोर्ट्स में आया कि हेराफेरी फ्रैंचाजी के प्रोड्यूसर फरोज नाडियावाला से अक्षय की फिर से मुलाकात हुई है। रिपोर्टस की माने इस बेहतरीन तिकड़ी के फैन्स को तोहफा मिलने वाला है।
तीन फिल्मों में साथ आएंगे अक्षय, सुनील शेट्टी और परेश रावल सिर्फ हेरा फेरी 3 ही नहीं बल्कि अपनी दो और फिल्मों में एक साथ नजर आने वाले है। बताया जा रहा है कि इस तिकड़ी ने हाल ही में मुंबई में एक खास प्रोमो शूट किया है जिसमें वो तीन फिल्मों के लिए अपने साथ आने की अनाउंसमेंट करेंगे।

Read also:- ठाकरे परिवार से छिनी शिवसेना, शिंदे शेर उध्दव हुए ढेर

अक्षय, सुनील और परेश सिर्फ हेरा फेरी सीक्वल ही नहीं बल्कि आवारा पागल दीवाना और वेलकम के सीक्वल में भी साथ आएंगे। तीनों के साथ आने को लेकर और इन तीन फिल्मो की डिटेल्स पर अभी काम किया जा रहा है। लेकिन इन तीनों हिट एक्टर्स का साथ आना कन्फर्म है।

Top Hindi News, Latest News Updates, Delhi Updates,Haryana News, click on Delhi Facebook, Delhi twitter and Also Haryana Facebook, Haryana Twitter. Total Tv App 

bollywood news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *